विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौलाना ने स्कूल में किया बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

By Edited By:
Published: Tue, 03 Sep 2013 09:34 PM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2013 12:54 AM (IST)

News Article Hero Image

कानपुर, प्रतिनिधि : बाबूपुरवा में बाल श्रमिक विद्यालय चलाने वाले एक मौलाना ने स्कूल में ही पढ़ने वाली दस वर्षीय बच्ची को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। मौलाना की वहशियाना हरकत से बचने में छात्रा के कपड़े फट गए। दरवाजे से टकरा कर वह जख्मी हो गई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने मौलाना का घर घेरकर पथराव किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ित बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है।

बेगमपुरवा निवासी डॉ. असलम घर में ही बाल श्रमिक विद्यालय चलाते हैं। वह सिद्दिकीया मदरसा में पढ़ाते भी हैं। मंगलवार दोपहर उन्होंने कक्षा दो में पढ़ने वाली एक फल विक्रेता की 10 वर्षीय बेटी को स्कूल में झाड़ू लगाने के बहाने रोक लिया और शिक्षा के मंदिर में हैवानियत का खेल खेलने की कोशिश की। छात्रा ने छेड़छाड़ व अश्लीलता का विरोध किया तो डॉ. असलम ने उसे धमकाया और मारपीट की। छीना-झपटी में छात्रा के कपड़े फट गए। वह जान बचाकर भागी तो दरवाजे से टकराने पर पैर में गंभीर चोट आ गई। छात्रा ने घर पहुंच कर मां को आपबीती सुनाई तो परिजनों और आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। भीड़ ने दुष्कर्म प्रयास के आरोपी मौलाना का घर घेर लिया और पथराव किया। बवाल की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगो को कठोर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया और आरोपी को पकड़ कर हवालात में डाल दिया। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर कमल यादव ने बताया मौलाना डॉ. मोहम्मद असलम को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध दुष्कर्म के प्रयास के साथ लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम-2012 के तहत कार्रवाई की गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।