ब्रिटेन में नशे की हालत में भारतीय मूल के व्यक्ति ने की थी मां की हत्या, अब मिली उम्रकैद की सजा
ब्रिटेन में बर्मिंघम क्राउन कोर्ट ने भारतीय मूल के सुरजीत सिंह को अपनी 76 वर्षीय मां मोहिंदर कौर की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा कि उसे पैरोल देने से पहले कम से कम 15 साल जेल में रहना होगा। पुलिस के अनुसार नशे की हालत में घर पहुंचने पर मां द्वारा टोके जाने पर सुरजीत ने आपा खो दिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन में बर्मिंघम क्राउन कोर्ट ने शुक्रवार को मां की हत्या करने वाले भारतीय मूल के शख्स को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही कहा है कि उसे पैरोल देने से पहले कम से कम 15 वर्ष जेल की सलाखों के पीछे रखा जाए।
वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर निक बार्न्स ने कहा कि इस हत्या ने एक परिवार को तोड़ दिया। वह बर्मिंघम के सोहो इलाके में अपनी 76 वर्षीय मां मो¨हदर कौर के साथ रह रहा था। हत्या की घटना पिछले वर्ष सितंबर की है।
नशे की हालत में की हत्या
नशे की हालत में सुरजीत सिंह घर पहुंचा था। जब उसकी मां ने उसे टोका तो वह अपना आपा खो दिया और उस पर हमला बोल दिया। उसने अपनी मां को लात मारी, जिसके कारण उसे गंभीर चोटे आईं। पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई।
पुलिस जांच में क्या आया सामने?
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बाद में सुरजीत सिंह के खून की जांच कराई गई तो पता चला कि उसने कोकीन और अल्कोहल का प्रयोग किया था।
(समाचार एजेंसी PTI के इनुपट के साथ)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।