Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रिटेन में पत्नी की हत्या कर फरार पंकज की मां उसे नहीं मान रही दोषी, जानिए क्या है पूरा मामला

    Updated: Sun, 22 Dec 2024 07:28 PM (IST)

    लंदन में पिछले महीने भारतीय मूल की महिला हर्षिता ब्रेला की लाश मिली थी। हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है। इस बीच आरोपी पंकज की मां ने कहा है कि बेटे के हत्यारा होने पर विश्वास नहीं है। पंकज की मां ने बेटे को अच्छा बच्चा और हर्षिता को आदर्श बहू बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह बहू को चोट भी नहीं पहुंचा सकता।

    Hero Image
    ब्रिटेन में पत्नी की हत्या कर फरार पंकज की मां उसे नहीं मान रही दोषी (फोटो जागरण)

    पीटीआई, लंदन। ब्रिटेन में अपनी पत्नी हर्षिता ब्रेला की हत्या कर फरार चल रहे पंकज लांबा की मां को बेटे के हत्यारा होने पर विश्वास नहीं है। दिल्ली के पास धरौली गांव में रह रही पंकज की मां सुनील ने बेटे को अच्छा बच्चा और हर्षिता को आदर्श बहू बताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या बोलीं पंकज की मां?

    मां ने कहा कि वह नहीं बता सकती कि क्या और कैसे हुआ। पिछले महीने लंदन में एक कार की डिक्की से 24 वर्षीया हर्षिता का शव बरामद हुआ था। संदेह है कि पंकज ने नार्थमप्टनशायर के कोब्रे में हत्या करने के बाद पंकज उसके शव को कार डिक्की में रख लंदन लाया होगा।

    पंकज पर भारत भागने का आरोप

    माना जा रहा है कि 23 वर्षीय पंकज भारत भाग आया है। पंकज की मां ने कहा कि वह उनका एकलौता बेटा है। वह बहू को चोट भी नहीं पहुंचा सकता। वे दोनों राजीखुशी से रह रहे थे। दोनों के बीच कहासुनी हुई थी और फोन पर उसने बताया था, लेकिन अगले दिन दोनों सामान्य हो गए थे। हमारे लिए तो सबकुछ समाप्त हो गया अब भगवान उठा ही लें तो अच्छा। इसी वर्ष के शुरू में तय तरीके से दोनों की शादी हुई थी और उसके बाद वे कोब्रे चले गए थे।

    जानिए मामला

    बता दें कि हर्षिता की आखिरी बार 10 नवंबर की शाम को अपने घरवालों से बात हुई थी। फोन पर बात करते हुए उसने बताया कि वह डिनर की तैयारी कर रही है और पंकज के आने का इंतजार कर रही है। हालांकि, हर्षिता के घरवालों की चिंता उस वक्त और बढ़ गई, जब उसका फोन दो दिनों तक बंद रहा।

    इसके बाद 13 नवंबर को परिजनों ने नार्थमप्टनशायर पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया। इस फोन कॉल के बाद से आगे की जांच शुरू की गई। वहीं, जब 14 नवंबर को हर्षिता की लाश मिली उस दौरान तक पंकज फरार हो चुका था। शुरुआती जांच में पता चला था कि हर्षिता घरेलू हिंसा का सामना कर रही थी।

    यह भी पढ़ें: 'आग से खेल रहा अमेरिका', जाते-जाते जो बाइडन ने चली ऐसी चाल; भड़क उठा चीन