Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धरती पर 3.5 लाख वर्ष पहले आए थे मानव

    By Ravindra Pratap SingEdited By:
    Updated: Fri, 29 Sep 2017 10:16 PM (IST)

    2300 से 1800 वर्ष पूर्व रहने वाले तीन व्यक्तियों के जीनोम से पता चला कि वे खोए-सान ग्रुप के वंशज हैं।

    धरती पर 3.5 लाख वर्ष पहले आए थे मानव

    लंदन, प्रेट्र।  पृथ्वी पर मानव की वर्तमान प्रजाति 3.5 लाख वर्ष पूर्व आई थी। इसका पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने 2300 से 300 वर्ष के बीच दक्षिणी अफ्रीका में रहने वाले सात लोगों के जीनोम (जीवों के जीन का समूह) का अध्ययन किया । शोध में मिली जानकारियों के अनुसार मानव प्रजाति के विकास के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका क्षेत्र का अहम योगदान रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2300 से 1800 वर्ष पूर्व रहने वाले तीन व्यक्तियों के जीनोम से पता चला कि वे खोए-सान ग्रुप (अफ्रीका में रहने वाली मानव की जाति) के वंशज हैं। वहीं 500-300 वर्ष पूर्व रहने वाले चार लोगों के जीनोम अभी दक्षिण अफ्रीका में बांटू बोलने वाली जाति से संबंधित मिले। शोधकर्ताओं ने पाषाण काल के शिकारी मनुष्यों के जीनोम का अध्ययन कर पता लगाया कि मानव में सबसे बड़ा बदलाव 3.5 और 2.6 लाख वर्ष के बीच आया।

    दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी तट पर रहने वाले पाषाण काल के शिकारी बच्चे और पश्चिम अफ्रीका के मानडिंका के बीच तुलनात्मक अध्ययन के बाद मालूम हुआ कि मानव प्रजाति में सबसे बड़ा विभाजन 3.5 लाख वर्ष पूर्व हुआ था। इन शोध के परिणाम के अनुसार मनुष्य की आधुनिक प्रजाति हमारे अनुमान से बहुत पहले ही विकसित हो गई थी।

    यह भी पढ़ें : आठ हवाई अड्डों पर आज से सर्वे कराएगा सीआइएसएफ