Move to Jagran APP

अब ज्यादा समय तक बने रहना चाहते हो युवा, तो बस दिन में 30 मिनट करें ये काम

शोधकर्ताओं ने पहली बार किया ऐसा अध्ययन, रोजाना 30 मिनट चेहरे के व्यायाम के बताए फायद

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Sat, 06 Jan 2018 09:20 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jan 2018 03:53 PM (IST)
अब ज्यादा समय तक बने रहना चाहते हो युवा, तो बस दिन में 30 मिनट करें ये काम
अब ज्यादा समय तक बने रहना चाहते हो युवा, तो बस दिन में 30 मिनट करें ये काम

लंदन (प्रेट्र)। बढ़ती उम्र के साथ दिखने वाली झुर्रियों को चेहरे के व्यायाम (फेशियल एक्सरसाइज) से आसानी से कम किया जा सकता है। एक अध्ययन के बाद शोधकर्ताओं ने बताया है कि रोजाना या दो दिन में एक बार 30 मिनट तक चेहरे के व्यायाम से इसका असर 20 हफ्तों में ही देखा जा सकता है। यह असर न केवल झुर्रियों, बल्कि गालों के ऊपर और नीचे के हिस्सों में भी दिखता है।

loksabha election banner

ब्रिटेन स्थित नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के मुराद आलम के मुताबिक, यह अपनी तरह का पहला वैज्ञानिक अध्ययन है, जिसने चेहरे के व्यायाम के लाभ की पुष्टि की गई है। अब हमारे पास इस व्यायाम के कारगर होने के सुबूत मौजूद हैं। 

अध्ययन के मुताबिक, ऐसे व्यायाम से चेहरे की मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं और चेहरा अधिक टोन और युवा दिखता है। 40 से 65 वर्ष की महिलाओं पर अध्ययन के बाद शोधकर्ताओं ने इस व्यायाम के कारगर होने की पुष्टि की है।

क्या है चेहरे का व्यायाम 

चेहरे के व्यायाम में आंखों, गालों और होठों का व्यायाम किया जाता है। इसमें नथुने फुलाकर गहरी सांस लेना, गाल फुलाना, दबे होठों को जोर लगाकर झटके से हवा छोड़ना और इन प्रक्रियाओं को दोहराना शामिल है। 

ये है चेहरे के महत्वपूर्ण व्यायाम

यहां दी गई कुछ एक्सरसाइज डबल चिन, गले की ढीली त्वचा और झुर्रियों को दूर करने में मददगार साबित होंगी। इतना ही नहीं यह त्वचा की मांसपेशियों की टोनिंग भी करेगी। 

गर्दन के लिए 

जमीन या कुर्सी पर सीधी बैठ जाएं। सिर पीछे ले जाकर आसमान की ओर देखें। अपने होंठ बंद रखें और मुंह इस प्रकार चलाएं जैसे च्यूइंगम चबा रही है। आप महसूस करेगी कि आपके गले की और उसके आसपास की मांसपेशियां काम कर रहीं हैं। उनमें खिंचाव महसूस करेगी। इस क्रिया को बीस बार दोहराएं। ऐसा करने से गर्दन की त्वचा में कसाव आएगा। 

डबल चिन के लिए 

अपने सिर को पीछे की ओर ले जाएं। आसमान की ओर देखें और मुंह खोलें व बंद करे। आपको ठोढ़ी के पास खिंचाव महसूस होगा। ऐसा 11-16 बार करने से चिन अच्छी हो जाती है। 

चेहरे पर कसाव लाने के लिए 

1. अपने चेहरे पर ध्यान केंद्रित करके उसे कसने की कोशिश करे। फिर आराम की मुद्रा में आएं। ऐसा कम से कम सात बार करे। यह चेहरे की पूरी मांसपेशियों में खिंचाव पैदा करेगी और आपकी त्वचा में कसाव लाएगी। 

2. सीधी बैठ जाएं अपना चेहरा सामने रखें। होंठ खोलते हुए दांतों को एक-दूसरे पर सटाकर रखें और जबड़ों को फैलाएं ताकि आपके दांत जबड़ों से अलग होते हुए महसूस हो। एक बार जबड़े को फैलाएं और फिर जबड़ों को सिकोड़ने की कोशिश करे। 

जॉ लाइन के लिए 

कुर्सी पर सीधी बैठ जाएं। अपना सिर पीछे की ओर ले जाएं और आसमान की ओर देखें। अपने होंठों को बंद रखें और आराम की मुद्रा में रहे। बहुत ज्यादा खिंचाव या कसाव न महसूस करे। अब अपने होंठों को इस तरह सिकोड़े और फिर खींचें जैसे आप आसमान को चूमना चाहती है। अपने होंठों को सिकोड़ कर मन में दस तक गिनें, फिर आराम की मुद्रा में आएं और अपना सिर वापस सीधा करे। ऐसा पांच बार करे। 

माथा, ठोढ़ी और गर्दन के लिए 

बेड पर सीधी लेट जाएं। अपना सिर बेड के किनारे पर जमीन की ओर लटकाएं। अब धीरे-धीरे अपना सिर ऊपर उठाएं और दस तक गिनते हुए अपने पंजों को देखने की कोशिश करे। फिर आराम की मुद्रा में आएं और अपना सिर फिर उसी अवस्था में लाएं। इस प्रक्रिया को पांच बार दोहराएं। 

आंखों के लिए 

आंखों के आसपास की ढीली त्वचा, सूजी आंखों और लटकी हुई पलकों को कुछ व्यायाम की सहायता से ठीक कर सकती है। 

1. अपनी आंखों की मांसपेशियों को इस प्रकार टोन करे- अपनी दो अंगुलियों को सिर के इधर-उधर यानी माथे के दोनों किनारों पर रखकर दबाएं और आंखों को तेजी के साथ खोलें-बंद करे। ऐसा कम से कम दस बार करे। 

2. जमीन या कुर्सी पर सीधी बैठ जाएं। आंखें बंद करके आराम की मुद्रा में रहे। जब आप अपनी आंखों को बंद करे तो सबसे पहले जितना संभव हो, नीचे देखें और फिर जितना संभव हो ऊपर देखने की कोशिश करे। ऐसा दस बार करे। 

3. सीधी बैठें। आंखों को बंद करके आराम की मुद्रा में आएं। अब अपनी भौंहों को जितना संभव हो ऊपर की ओर खींचें और पलकों को नीचे की ओर खींचें। इसी स्थिति में रहकर पांच तक गिनें फिर आराम की अवस्था में आएं। यह प्रक्रिया पांच बार दोहराएं। 

4. आराम की मुद्रा में सीधी बैठें और आंखें खुली रखें। अपनी आंखों को आधा बंद करें। निगाहे जमीन की ओर रखें और भौंहों को जितना संभव हो, ऊपर की ओर खींचें। फिर आंखें खोल कर पलकों को इतना फैलाएं कि आंखों का ज्यादा से ज्यादा सफेद भाग नजर आए। 

5. आंखें बंद करें। फिर अपनी हथेलियों को रगड़कर आंखों पर रखें। ऐसा पांच बार करने से आंखों को आराम मिलता है और उनकी सूजन भी दूर हो जाती है। 

भौंहों के लिए 

भौंहों के बीच के हिस्से व माथे पर झुर्रियां जल्दी ही नजर आने लगती हैं। इसके लिए करे यह एक्सरसाइज

1. भौंहों को जितना संभव हो सिकोड़े यानी चढ़ाएं जैसे कि आप गुस्सा जाहिर कर रही है। इतना सिकोड़े कि आपकी भौंहे आपकी आंखों के ऊपर चढ़ी हुई प्रतीत हों। अब जितना संभव हो सके आंखें खोलें और अपनी भौहों को जितना संभव हो सके ऊपर की ओर खींचें या फैलाएं। यह प्रक्रिया पांच बार दोहराएं। 

2. बेड पर लेटकर किनारे की ओर अपनी गर्दन को लटकाएं (सिर को जमीन की तऱफ झुकाएं)। फिर भौंहों को आंखों के ऊपर झुकाएं। इस दौरान अपनी नाक को जितना संभव हो सिकोडें, जबकि नाक के छेद को फैलाएं। इस अवस्था पर दस तक गिनते हुए रुकें। आराम की मुद्रा में आएं और यह प्रक्रिया पांच बार दोहराएं।

यह भी पढ़ें: अब प्राकृतिक आपदाओं की पहले मिल जाएगी जानकारी, मौसम विभाग बना रही ये योजना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.