British PM Sunak: 2023 में ब्रिटेन की समस्याएं नहीं होंगी दूर, PM ऋषि सुनक ने नए साल के संदेश में दी चेतावनी
यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने पहले न्यू ईयर के संदेश में देश को संबोधित किया। यह संबोधन उन्होंने विडियो के जरिये दिया। देश को दिए गए इस संबोधन में प्रधानमंत्री सुनक ने देशवासियों को यह संदेश दिया की आने वाले साल में भी परेशानियां खत्म नहीं होंगी।

लंदन, एजेंसी। ऋषि सुनक ने शनिवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में अपना पहला न्यू इयर संदेश दिया है। पीएम सुनक ने अपने संदेश में चेतावनी देते हुए कहा कि 2023 के अंत में भी यूके की समस्याएं दूर नहीं होंगी। सुनक ने कहा, 'मैं झूठी उम्मीद नहीं देने जा रहा हूं कि नए साल में हमारी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।'
उन्होंने आगे कहा 2023 हमें विश्व मंच पर ब्रिटेन के सबसे अच्छे प्रदर्शन का अवसर देगा ... स्वतंत्रता और लोकतंत्र की रक्षा करना हमारा कर्तव्य होगा जहां भी इसकी जरूरत होगी।
उन्होंने यूक्रेन में 'बर्बर' युद्ध को आगे की प्रमुख चुनौतियों में से एक के रूप में उजागर किया।
उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, 'जिस तरह हम एक अभूतपूर्व वैश्विक महामारी से उबरे हैं उसी तरह रूस ने पूरे यूक्रेन में एक बर्बर और अवैध आक्रमण शुरू किया।'
रूस और यूक्रेन युद्ध का विश्व पर गहरा प्रभाव
उन्होंने आगे कहा- इस युद्ध का दुनिया भर में गहरा आर्थिक प्रभाव पड़ा है। इस युद्ध ने ब्रिटेन को भी अछूता नहीं छोड़ा। मैं यह जानता हूं कि आप में से कई लोगों ने इसके प्रभाव को अपने घरों पर भी महसूस किया है। यही कारण है कि इस सरकार ने उधार लेने और ऋण प्राप्त करने के लिए कठिन लेकिन निष्पक्ष निर्णय लिए हैं।
अपने नए साल के संदेश में, सुनक ने वादा किया कि आने वाले महीनों में दुनियाभर में 'ब्रिटेन सबसे अच्छा' प्रदर्शित होगा और रूस और यूक्रेन युद्ध में वह यूक्रेन के साथ खड़ा हुआ है क्योंकि उन्होंने यूक्रेन के लिए निरंतर समर्थन का वादा किया है ।
ब्रिटेन को राजनीति करने के अपने तरीके को 'बदलने' की जरूरत
वहीं विपक्षी लेबर पार्टी के नेता, सर कीर स्टारर ने अपने नए साल के संदेश का उपयोग यह स्वीकार करने के लिए किया कि यह 'बहुत कठिन वर्ष' था और कहा कि ब्रिटेन को राजनीति करने के अपने तरीके को 'बदलने' की जरूरत है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।