Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pope Benedict Dies: पूर्व पोप बेनेडिक्ट का 95 वर्ष की उम्र में निधन, वेटिकन में ली अंतिम सांस

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Sat, 31 Dec 2022 03:40 PM (IST)

    Former Pope Benedict Died पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट का वेटिकन सिटी में निधन हो गया है। पोप 95 वर्ष के थे और कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वेटिकन के प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने उनके देहांत की जानकारी दी।

    Hero Image
    पूर्व पोप बेनेडिक्ट का 95 वर्ष की उम्र में निधन

    वैटिकन सिटी, एजेंसी। पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट का वैटिकन सिटी में निधन हो गया है। पोप 95 वर्ष के थे और कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वेटिकन के प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने उनके देहांत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व पोप बेनेडिक्ट 16वें का सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर वेटिकन के मैटर एक्लेसिया मठ में निधन हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले पोप जिन्होंने दिया था इस्तीफा

    पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट वेटिकन में 16वें पोप रहे हैं और जर्मन धर्मशास्त्री भी रहे हैं। पोप बेनेडिक्ट 600 वर्षों में पहले ऐसे पोप हैं जिन्होंने इस्तीफा दे दिया था। प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने एक बयान में कहा, 'दुख के साथ मैं आपको सूचित करता हूं कि पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट का वेटिकन में मैटर एक्लेसिया मठ में निधन हो गया।' बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में, पोप फ्रांसिस ने अपने साप्ताहिक संबोधन के दौरान खुलासा किया कि पूर्व पोप बेनेडिक्ट 'बहुत बीमार' थे और लोगों से उनके लिए प्रार्थना करने के लिए कहा। 

     25 वर्षों तक रहे पोप

    लगभग 25 वर्षों तक कार्डिनल जोसेफ के रूप में बेनेडिक्ट वेटिकन के सैद्धांतिक कार्यालय के शक्तिशाली प्रमुख थे। बेनेडिक्ट को 19 अप्रैल, 2005 को लोकप्रिय पोप जॉन पॉल द्वितीय के स्थान पर पोप चुना गया था, जिन्होंने 27 वर्षों तक शासन किया।  

    यह भी पढ़ें- अर्थव्यवस्थाः दुनिया का ‘ब्राइट स्पॉट’ बना रहेगा भारत, लेकिन चीन के कारण अनिश्चितता बढ़ी, मंदी का डर भी बरकरार

    यह भी पढ़ें- Fact Check : तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर के चार साल पुराने वीडियो को दिल्ली शराब घोटाले से जोड़कर किया जा रहा शेयर