विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगले दो वर्षों में ब्रिटेन रक्षा बजट में करेगा एक बिलियन पाउंड से अधिक का इजाफा, सामने आई यह बड़ी वजह

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Sat, 24 Dec 2022 07:22 PM (IST)Updated: Sat, 24 Dec 2022 07:49 PM (IST)

ब्रिटेन सैन्य बजट के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर है। यहां का सैन्य बजट 2021 में 68.4 बिलियन ...और पढ़ें

ब्रिटेन के रक्षा बजट में होगा इजाफा
ब्रिटेन के रक्षा बजट में होगा इजाफा

लंदन, रायटर। ब्रिटेन अगले दो वर्षों में रक्षा खर्च में करीब एक बिलियन पाउंड (1.21 बिलियन डॉलर) से अधिक का इजाफा करेगा। यह निर्णय उसने वास्तविक शर्तों में कटौती से बचने के लिए किया है। ब्रिटेन के वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने पिछले महीने बजट के दौरान इसके बारे में चर्चा की थी। वित्त मंत्री हंट ने कहा था कि रक्षा खर्च में बढ़ोत्तरी होनी चाहिए। सरकार ने रक्षा खर्च को बढ़ाने की आवश्यकता को महसूस किया है। यह बजट को सकल घरेलू का कम से कम 2 प्रतिशत बनाए रखेगा।

50.1 बिलियन पाउंड होना चाहिए रक्षा बजट

रिपोर्ट के मुताबिक, सैन्य विशेषज्ञों का अनुमान है कि साल 2024-25 में रक्षा मंत्रालय का बजट 48.6 बिलियन पाउंड से बढ़कर 50.1 बिलियन पाउंड होना चाहिए, ताकि वास्तविक शर्तों में कटौती से बचा जा सके, क्योंकि मुद्रास्फीति 10 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: भारतीय मूल की प्रिया लखानी ब्रिटिश एक्सपर्ट्स पैनल में हुई शामिल, तकनीक विकसित करने पर करेंगी काम

यूरोप में सबसे बड़ा रक्षा बजट

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हमारे पास यूरोप में सबसे बड़ा रक्षा बजट है। उन्होंने कहा कि साल 2020 में हमने शीत युद्ध के बाद से रक्षा खर्च में सबसे बड़ी वृद्धि की घोषणा की थी। प्रवक्ता के अनुसार, रक्षा खर्च में किसी भी तरह की बढ़ोतरी को अगली एकीकृत समीक्षा के हिस्से के रूप में माना जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि रक्षा खर्च में किसी भी तरह की वृद्धि अगली समीक्षा बैठक के बाद की जाएगी।

ब्रिटेन का सैन्य बजट जीडीपी का 2.2 प्रतिशत

बता दें कि यूनाइटेड किंगडम यानी ब्रिटेन सैन्य बजट के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर है। ब्रिटेन का सैन्य बजट 2021 में 68.4 बिलियन डॉलर था। यह ब्रिटेन की जीडीपी का 2.2 प्रतिशत, जबकि विश्व के सैन्य बजट का लगभग 3.2 फीसदी है।

सैन्य बजट के मामले में अमेरिका पहने नंबर पर

सैन्य बजट के मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है। 2021 में यूएस का का सैन्य बजट करीब 801 बिलियन डॉलर था, जो कि यहां की जीडीपी का 3.5 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं दूसरे नंबर पर चीन है। साल 2021 में चीन का सैन्य बजट 293 बिलियन डॉलर था, जो कि देश की जीडीपी का 1.7 फीसदी है। भारत इस मामले में तीसरे नंबर पर है। यहां का रक्षा बजट 76.6 बिलियन डॉलर है, जो देश की जीडीपी का 2.7 फीसदी हिस्सा है।

ये भी पढ़ें: UK News: ब्रिटेन में 106 साल के इतिहास में पहली बार नर्सों की हड़ताल, वेतन बढ़ाने की मांग