Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुतिन ने उत्तर कोरिया को यूक्रेन युद्ध में रूसी सैनिकों की मदद के लिए शुक्रिया अदा किया, बोले- मातृभूमि की तरह लड़े

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने उत्तर कोरिया को यूक्रेन युद्ध में मदद के लिए धन्यवाद दिया जहां उत्तर कोरियाई सैनिकों ने कुर्स्क क्षेत्र को फिर से कब्जा करने में रूस की मदद की।दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया से सैनिकों को वापस बुलाने की मांग की। पुतिन ने अगले सप्ताह 72 घंटे का युद्धविराम घोषित किया जो द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ की विजय की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर होगा।

    By Agency Edited By: Chandan Kumar Updated: Mon, 28 Apr 2025 09:10 PM (IST)
    Hero Image
    पुतिन और किम जोंग उन की सैन्य सहयोग पर चर्चा, उत्तर कोरिया का रूस को समर्थन।

    एपी, सियोल। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को उत्तर कोरिया को यूक्रेन युद्ध में अपने सैनिकों को भेजने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि उनके बलिदानों को कभी नहीं भूलेंगे। यह बयान रूस द्वारा यह जानकारी दिए जाने के दो दिन बाद आया है कि उनकी सेना ने कु‌र्स्क क्षेत्र को पूरी तरह से पुन: प्राप्त कर लिया। यूक्रेनी सेना ने पिछले साल कु‌र्स्क के बड़े क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, यूक्रेनी अधिकारियों ने इस दावे का खंडन किया है और कहा है कि कु‌र्स्क के कुछ क्षेत्रों में आपरेशन जारी है।

    रूस की रक्षा अपनी मातृभूमि की तरह की: पुतिन

    पुतिन ने तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर कोरियाई सैनिकों ने रूसी लड़ाकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रूस की रक्षा अपनी मातृभूमि की तरह की। रूस के लोग इस वीरता को कभी नहीं भूलेंगे। हम हमेशा उन नायकों का सम्मान करेंगे, जिन्होंने रूसी भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ते हुए अपनी जान दी।इस बीच, सोमवार को उत्तर कोरिया के केंद्रीय सैन्य आयोग ने पहली बार यह बात स्वीकारी की उनकी सेना ने कु‌र्स्क क्षेत्र में रूस की मदद की।

    आयोग ने घोषणा की कि नेता किम जोंग उन ने रूसी सशस्त्र बलों के सहयोग से कु‌र्स्क को मुक्त कराने के लिए अपनी सेना भेजने का फैसला लिया था। उत्तर कोरियाई सैनिकों ने अंतत: सीमा क्षेत्र को पुन: प्राप्त करने में मदद करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, दक्षिण कोरिया ने सोमवार को मांग की है कि उत्तर कोरिया रूस से अपने सैनिकों को तत्काल वापस बुलाए। साथ ही कहा कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को उत्तर कोरिया का समर्थन अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

    रूस ने यूक्रेन में अगले सप्ताह 72 घंटे के युद्धविराम की घोषणा की

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ और उसके सहयोगियों की जीत की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए अगले सप्ताह एकतरफा 72 घंटे के युद्ध विराम की घोषणा की। क्रेमलिन ने कहा कि यह युद्धविराम आठ मई से 10 मई तक रहेगा। वहीं, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन में रूस के युद्ध को समाप्त करने के लिए एक स्थायी युद्धविराम देखना चाहते हैं।

    यह भी पढ़ें: 'इस बार आपको भेजेंगे स्वर्ग', अमित शाह पर खरगे का हमला; कहा- 'एक चाय बेचने वाला...'