Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia War News: पुतिन ने यूक्रेन युद्ध के बीच रक्षा मंत्री बदला, अब इस नेता के सहारे जंग जीतने की करेंगे कोशिश

    Updated: Mon, 13 May 2024 03:54 AM (IST)

    Russia Defence Minister रूस और यूक्रेन के बीच सालों से चल रहे युद्ध में क्रेमलिन को जान-माल की भारी क्षति पहुंची है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने मौजूदा रक्षा मंत्री को पद से हटा दिया है। पुतिन ने मौजूदा रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु की जगह एंड्री बेलौसोव को रक्षा मंत्री नियुक्त किया है।

    Hero Image
    राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन युद्ध के बीच रक्षा मंत्री बदला। (फोटो, एएनआई)

    एएनआई, मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच सालों से चल रहे युद्ध में क्रेमलिन को जान-माल की भारी क्षति पहुंची है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने मौजूदा रक्षा मंत्री को पद से हटा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुतिन ने मौजूदा रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु की जगह एंड्री बेलौसोव को रक्षा मंत्री नियुक्त किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सीएनएन के हवाले से बताया है कि गौरतलब है कि सर्गेई शोइगु को रूसी संघ की सुरक्षा परिषद का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही वह रूसी संघ के सैन्य-औद्योगिक आयोग में पुतिन के डिप्टी भी होंगे।

    रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग में बढ़त हासिल की

    यह बड़ा बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग में बढ़त हासिल की है। बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच जंग फरवरी 2022 से ही चली आ रही है, जिसमें हजारों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है और दोनों तरफ से लाखों लोगों का विस्थापन हुआ है।

    ये भी पढ़ें: Israel-Hamas War: पूरे गाजा में इजरायली सेना ने मचाया कोहराम, हमलों में 19 लोगों की मौत; मरने वालों की संख्या 35 हजार पहुंची