उज्बेकिस्तान जा रहा था रूसी विमान, अचानक करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिग; वजह भी आई सामने
रूस में यूटेयर बोइंग 737 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि ये विमान सेंट पीटर्सबर्ग से उज्बेकिस्तान के समरकंद जा रहा था। तकनीकी खराबी के कारण इस विमान की आपातकालीन लैंडिंग मॉस्को के वनुकोवो हवाई अड्डे पर कराई गई है। जानकारी के अनुसार विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

रॉयटर्स, मॉस्को। रूस के मॉस्को के वनुकोवो हवाई अड्डे पर उज्बेकिस्तान जा रहे यूटेयर बोइंग 737 की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। कुछ तकनीकी खामियों के कारण ये लैंडिंग कराई गई है। रूस की आरआईए समाचार एजेंसी ने इस बात की जानकारी दी है।
उज्बेकिस्तान जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
रूसी समाचार एजेंसी ने बताया कि बोइंग 737 विमान 173 यात्रियों के साथ सेंट पीटर्सबर्ग से उज्बेकिस्तान के समरकंद के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन वनुकोवो में सुरक्षित रूप से उतर गया। वहीं, इस मामले में अब यूटेयर एयरलाइन का बयान भी सामने आया है। TASS एजेंसी की खबर के अनुसार रूसी एयरलाइन यूटेयर ने बताया कि आपातकालीन लैंडिंग स्टेबलाइजर की खराबी के कारण हुई थी।
सभी यात्री सुरक्षित
रूसी समाचार एजेंसी ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। बताया जाता है कि रूस के पास इस समय हवाई यात्रा को पूरा करने के लिए पर्याप्त संख्या में विमान उपलब्ध नहीं है। रूस साल 2022 में शुरू हुए यूक्रेन से जंग के कारण पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण विमानों और भागों की आपूर्ति में कमी झेल रहा है। इस वजह से घरेलू उत्पादन को बढ़ाने में असमर्थ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।