Move to Jagran APP

Russia-Ukraine: 'यूक्रेन में भी अमेरिका का वही हश्र होगा जो...' रूस ने की कड़ी प्रतिक्रिया

अमेरिका द्वारा यूक्रेन के लिए स्वीकृत 60.84 अरब डॉलर की सहायता पर रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा ताजा सहायता से स्पष्ट है कि अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन आखिरी नागरिक रहने तक रूस से लड़ता रहे।अमेरिका रूस के खिलाफ परोक्ष युद्ध छेड़े हुए है लेकिन यूक्रेन में भी अमेरिका का वही हश्र होगा जो वियतनाम और अफगानिस्तान में हुआ।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Published: Sun, 21 Apr 2024 10:14 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2024 10:14 PM (IST)
रूस ने कहा, यूक्रेन से भी भागेगा अमेरिका (Image: Reuters)

मॉस्को, रायटर। अमेरिका द्वारा यूक्रेन के लिए स्वीकृत 60.84 अरब डॉलर की सहायता पर रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रूस ने कहा है कि अमेरिका यूक्रेन में अशांति कायम रखना और वहां के ज्यादा लोगों को मरवाना चाहता है।

बाद में अमेरिका यहां से वैसे ही अलग हो जाएगा जैसे वह वियतनाम और अफगानिस्तान से भागा था। शनिवार को अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने यूक्रेन की मदद का जो प्रस्ताव पारित किया है उसमें से 23 अरब डालर मूल्य के हथियार दिए जाएंगे, शेष 37.84 अरब डालर की धनराशि प्रशासनिक व अन्य कार्यों के लिए दी जाएगी।

अमेरिका को यूक्रेन की मदद

अमेरिका यूक्रेन को यह सहायता रूस के साथ फरवरी 2022 से जारी युद्ध के कारण दे रहा है। अमेरिका इससे पहले भी यूक्रेन को बड़ी मात्रा में हथियार और आर्थिक सहायता दे चुका है। इस सहायता के चलते ही यूक्रेन करीब सवा दो साल से रूसी सेना का मुकाबला कर रहा है।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा, ताजा सहायता से स्पष्ट है कि अमेरिका चाहता है कि यूक्रेन आखिरी नागरिक रहने तक रूस से लड़ता रहे। अमेरिका रूस के खिलाफ परोक्ष युद्ध छेड़े हुए है लेकिन यूक्रेन में भी अमेरिका का वही हश्र होगा जो वियतनाम और अफगानिस्तान में हुआ। दोनों देशों में लड़ाई में सीधे तौर पर शामिल रही अमेरिकी सेना को मैदान छोड़कर वापस जाना पड़ा था। प्रवक्ता ने कहा, यूक्रेन में आम नागरिक को जबरन युद्ध के मोर्चे पर भेजा जा रहा है और उसे मरवाया जा रहा है।

जेलेंस्की ने कहा, जल्द हथियार भेजे अमेरिका

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका से प्रक्रिया जल्द पूरी कर हथियार भेजने का अनुरोध किया है। शनिवार को प्रतिनिधि सभा से पारित हुआ प्रस्ताव अब सीनेट में जाएगा, वहां से पारित होने पर यह प्रस्ताव अमेरिकी राष्ट्रपति के पास अंतिम स्वीकृति के लिए जाएगा। इसके बाद यूक्रेन को हथियार और अन्य सहायता दी जाएगी। जेलेंस्की ने कहा है कि उनकी सेना को अब लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों और एयर डिफेंस सिस्टम की सख्त जरूरत है।

यह भी पढ़ें: US Sanctions Isreal: इजरायली सेना पर कड़ा एक्शन लेने जा रहा अमेरिका, मुश्किल में पड़ सकते हैं बेंजामिन नेतन्याहू

यह भी पढ़ें: Easter Sunday Terror: श्रीलंका में ईस्टर संडे आतंकी हमले की 5वीं बरसी, भारत ने की आतंकवाद की निंदा


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.