विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alexei Navalny: नवलनी समूह के लिए काम करने वाले दो रूसी पत्रकार गिरफ्तार, दो से छह वर्ष तक हो सकती है जेल की सजा

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 28 Apr 2024 05:14 PM (IST)

रूस के दिवंगत विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी द्वारा स्थापित समूह के लिए काम करने वाले दो रूसी पत्रकारों को उग्रवाद ...और पढ़ें

नवलनी समूह के लिए काम करने वाले दो रूसी पत्रकार गिरफ्तार। फाइल फोटो।
नवलनी समूह के लिए काम करने वाले दो रूसी पत्रकार गिरफ्तार। फाइल फोटो।

HighLights

  1. कोर्ट ने दोनों पत्रकारों को हिरासत में रखने का दिया आदेश
  2. दोनों को न्यूनतम दो वर्ष और अधिकतम छह वर्ष जेल की सजा भुगतनी पड़ सकती है

एपी, लंदन। रूस के दिवंगत विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी द्वारा स्थापित समूह के लिए काम करने वाले दो रूसी पत्रकारों को उग्रवाद के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। रूस की अदालत ने शनिवार को जांच लंबित रहने और नवलनी समूह के लिए काम करने के आरोप की सुनवाई होने तक दोनों पत्रकारों को हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

जेल में हुई थी नवलनी की मौत

नवलनी की फरवरी में रूस की जेल में मौत हो गई थी। इस पर उनके समर्थकों और परिवार ने हत्या का आरोप लगाया था। दोनों पत्रकारों कोंस्टैन्टिन गैबोव और सेर्गेई कारेलिन की गिरफ्तारी रूस में स्वतंत्र मीडिया पर सरकार की कार्रवाई का नवीनतम उदाहरण है। दो वर्ष से ज्यादा समय पहले यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस में मीडिया पर कार्रवाई तेज हो गई थी।

 रूस की सरकार ने सेना के बारे में गलत जानकारी देने या उसे बदनाम करने वाले बयानों को अपराध घोषित करने के लिए कानून पारित कर दिया। कोंस्टैन्टिन गैबोव और सेर्गेई कारेलिन को सुनवाई शुरू होने से दो महीने पहले हिरासत में ले लिया गया है।

इतने वर्ष की हो सकती है सजा

 रूसी कोर्ट के अनुसार, एक उग्रवादी संगठन में भाग लेने के लिए दोनों को न्यूनतम दो वर्ष और अधिकतम छह वर्ष जेल की सजा भुगतनी पड़ सकती है। दोनों पत्रकारों पर नवलनी के फाउंडेशन फॉर फाइटिंग करप्शन द्वारा चलाए जा रहे यूट्यूब चैनल के लिए सामग्री तैयार करने का आरोप है। 

यह भी पढ़ेंः Ujjwal Nikam: 'जलगांव से लड़ना चाहिए था चुनाव', संजय राउत ने भाजपा उम्मीदवार उज्ज्वल निकम को दी यह सलाह

यह भी पढ़ेंः Alexei Navalny: प्लेन में दिया गया जहर और 19 साल की कैद; कौन थे एलेक्सी नवलनी जिन्होंने पुतिन की नाक में किया था दम