विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ujjwal Nikam: 'जलगांव से लड़ना चाहिए था चुनाव', संजय राउत ने भाजपा उम्मीदवार उज्ज्वल निकम को दी यह सलाह

Published: Sun, 28 Apr 2024 04:53 PM (IST)

भाजपा ने मुंबई हमले के गुनहगार पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब को फांसी के तख्ते तक पहुंचाने वाले जाने-माने वकील पद्मश्री ...और पढ़ें

उज्ज्वल निकम को अपने गृहनगर जलगांव से चुनाव लड़ना चाहिए था: संजय राउत।
उज्ज्वल निकम को अपने गृहनगर जलगांव से चुनाव लड़ना चाहिए था: संजय राउत।

HighLights

  1. उज्ज्वल निकम को अपने गृहनगर जलगांव से चुनाव लड़ना चाहिए था: संजय राउत
  2. भाजप ने उज्ज्वल निकम को मुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा क्षेत्र से बनाया है उम्मीदवार

एएनआई, पुणे। भाजपा ने मुंबई हमले के गुनहगार पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब को फांसी के तख्ते तक पहुंचाने वाले जाने-माने वकील पद्मश्री उज्ज्वल निकम को मुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, उज्जवल निकम की उम्मीदवारी को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने निकम सुझाव दिया कि उन्हें अपने गृहनगर जलगांव से चुनाव लड़ना चाहिए था।

कई नेता कर चुके हैं मनाः राउत

सांसद संजय राउत ने लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर-मध्य से महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की जीत की संभावनाओं पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि एमवीए उस निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल करेगी जहां वकील उज्ज्वल निकम को चुनाव लड़ने के लिए नामित किया गया है। हमें 100 प्रतिशत जीत का भरोसा है। उन्होंने आगे कहा कि कई नेताओं ने मुंबई उत्तर मध्य सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

इस सीट से चुनाव लड़ने का दिया सलाह

उन्होंने आगे कहा कि महायुति के कई नेताओं ने मुंबई उत्तर-मध्य सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। कोई भी मुंबई के उस क्षेत्र से प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार नहीं है। उज्जवल निकम को अपने गृह नगर जलगांव से चुनाव लड़ना चाहिए था, लेकिन उन्होंने मुंबई में चुनाव लड़ने का फैसला किया है, जिसके बाद इस सीट पर अच्छी लड़ाई देखने को मिलेगी।

वर्षा गायकवाड़ से होगा निकम का मुकाबला

निकम पहली बार मुंबई में 12 मार्च 1993 को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मुकदमे में सरकारी वकील के रूप में चर्चा में आए थे। इस मामले में उन्होंने 12 आरोपितों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई थी। वह 26 नवंबर, 2008 को मुंबई पर हुए आतंकी हमले के आरोपित मोहम्मद अजमल कसाब को भी फांसी के तख्ते तक ले जाने में सफल रहे थे। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस की मुंबई इकाई प्रमुख और धारावी विधायक वर्षा गायकवाड़ से है।

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: कौन हैं उज्जवल निकम, जिन्हें BJP ने पूनम महाजन की जगह बनाया उम्मीदवार, आतंकी कसाब केस से है कनेक्शन

यह भी पढ़ेंः BJP List: आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्ज्वल को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी, कटा पूनम महाजन का टिकट