विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP List: आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्ज्वल को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी, कटा पूनम महाजन का टिकट

Published: Sat, 27 Apr 2024 05:44 PM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2024 07:42 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी है। 2024 के लोकसभा चुनाव ...और पढ़ें

भाजपा ने उत्तर मध्य मुंबई सीट से उज्जवल देवराव निकम को अपना उम्मीदवार बनाया। (फोटो, एक्स)
भाजपा ने उत्तर मध्य मुंबई सीट से उज्जवल देवराव निकम को अपना उम्मीदवार बनाया। (फोटो, एक्स)

HighLights

  1. उत्तर मध्य मुंबई सीट से पूनम महाजन मौजूदा सांसद
  2. पूनम महाजन भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी हैं
  3. वर्षा गायकवाड़ से होगा मुकाबला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी है। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने महाराष्ट्र के उत्तर मध्य मुंबई सीट से उज्ज्वल देवराव निकम को अपना उम्मीदवार बनाया है।

उज्ज्वल देवराव निकम 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मामले में विशेष लोक अभियोजक हैं। इस सीट से भाजपा की पूनम महाजन मौजूदा सांसद हैं। वह दो बार की सांसद हैं। पूनम महाजन भाजपा के दिग्गज नेता रहे दिवंगत प्रमोद महाजन की बेटी हैं।

वर्षा गायकवाड़ से होगा मुकाबला

उज्ज्वल निकम 1993 के मुंबई सिलसिलेवार विस्फोटों और 26/11 हमलों के बाद पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब के मुकदमे जैसे कई हाई प्रोफाइल मामलों में विशेष लोक अभियोजक रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस की मुंबई इकाई प्रमुख और धारावी से विधायक वर्षा गायकवाड़ से होगा।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में लू और गर्मी का भीषण प्रकोप, CM स्टालिन ने अधिकारियों को निर्बाध पानी आपूर्ति के दिए निर्देश