विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूक्रेनी हमले में रूस के न्यूक्लियर चीफ की मौत, रूस बोला- 'ये आतंकी हमला, बदला लेंगे'

Published: Tue, 17 Dec 2024 12:27 PM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2024 01:10 PM (IST)

Igor Kirillov रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी जनरल की राजधानी मॉस्को में हत्या कर दी गई। बम धमाके ...और पढ़ें

Russia Lieutenant General Igor Kirillov: बम धमाके में पुतिन के जनरल की मौत। ( फोटो- रॉयटर्स )
Russia Lieutenant General Igor Kirillov: बम धमाके में पुतिन के जनरल की मौत। ( फोटो- रॉयटर्स )

HighLights

  1. रूसी समाचार एजेंसी TASS ने कहा- बम में 300 ग्राम उच्च विस्फोटक था।
  2. धमाके में कई कारें और अपार्टमेंट की पहली चार मंजिलें क्षतिग्रस्त हो गईं।
  3. मॉस्को में बम धमाके में जनरल इगोर किरिलोव के साथी की भी जान गई।

रॉयटर्स, मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को में परमाणु सुरक्षा बलों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव (Igor Kirillov) की हत्या कर दी गई है। बम धमाके में इगोर किरिलोव की जान गई है। घटना के सामने आने के बाद से ही मॉस्को में हड़कंप मच गया है। रूसी एजेंसियां घटनाक्रम की जांच में जुट गई हैं। यह धमाका क्रेमलिन के करीब हुआ है।

स्कूटर में छिपाया गया था बम

रूस की जांच कमेटी ने कहा कि एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में बम को छिपाया गया था। मंगलवार को बम विस्फोट में परमाणु सुरक्षा बलों के प्रभारी वरिष्ठ रूसी जनरल की जान चली गई। लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव रूस के परमाणु, जैविक और रासायनिक सुरक्षा बलों के प्रमुख के पद पर तैनात थे।

अपार्टमेंट के बाहर हुआ धमाका

रूसी एजेंसियों के मुताबिक जनरल इगोर किरिलोव की हत्या रियाजान्स्की प्रॉस्पेक्ट पर एक अपार्टमेंट इमारत के बाहर की गई है। यह जगह क्रेमलिन से लगभग सात किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में पड़ती है। बम धमाके में इगोर किरिलोव के साथी की भी जान गई है।

फोटो में दिखे दो शव

रूसी टेलीग्राम चैनलों पर पोस्ट की गई तस्वीरों में मलबे से अटी एक इमारत का टूटा हुआ प्रवेश द्वार और खून से सनी बर्फ में पड़े दो शव दिख रहे हैं। मामले बम धमाके की जांच में जुट गई है। रूस के रेडियोधर्मी, रासायनिक और जैविक रक्षा सैनिकों को RKhBZ के तौर पर भी जाना जाता है। यह विशेष बल रेडियोधर्मी, रासायनिक और जैविक संदूषण की स्थितियों में काम करते हैं।

किरिलोव पर प्रतिबंध लगा चुका ब्रिटेन

कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने कहा कि सोमवार को यूक्रेनी अभियोजकों ने यूक्रेन में प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों के कथित इस्तेमाल पर किरिलोव की अनुपस्थिति में आरोप लगाया। मगर रूस ने इन आरोपों से इनकार कर दिया। ब्रिटेन ने अक्टूबर में किरिलोव और परमाणु सुरक्षा बलों पर दंगा नियंत्रण एजेंटों और युद्ध के मैदान में जहरीले चोकिंग एजेंट क्लोरोपिक्रिन के इस्तेमाल की कई रिपोर्टों के आधार पर प्रतिबंध लगाया था।

रूसी संघ के सशस्त्र बलों के विकिरण, रासायनिक और जैविक सुरक्षा बलों के प्रमुख इगोर किरिलोव और उनके सहायक की हत्या कर दी गई। रूसी जांच समिति।

यह भी पढ़ें: 'आज तक किसी पाकिस्तानी सांसद ने ऐसी हिम्मत नहीं दिखाई', प्रियंका गांधी की तारीफ में इमरान के साथी ने पढ़े कसीदे

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में कब होने वाले हैं चुनाव? विजय दिवस पर मोहम्मद यूनुस ने बताया आगे का प्लान