विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आज तक किसी पाकिस्तानी सांसद ने ऐसी हिम्मत नहीं दिखाई', इमरान के साथी ने की प्रियंका गांधी की तारीफ

Published: Tue, 17 Dec 2024 10:00 AM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2024 10:07 AM (IST)

वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की चर्चा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी है। इसकी वजह फलस्तीन के प्रति उनका ...और पढ़ें

फवाद चौधरी और प्रियंका गांधी वाड्रा। ( फाइल फोटो )
फवाद चौधरी और प्रियंका गांधी वाड्रा। ( फाइल फोटो )

HighLights

  1. प्रियंका गांधी के बैग की हर तरफ चर्चा।
  2. पाकिस्तानी फवाद चौधरी ने की तारीफ।
  3. प्रियंका के बैग पर लिखा था फलस्तीन।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के फलस्तीन लिखे बैग की चर्चा इजरायल से पाकिस्तान तक है। अब इमरान खान की सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी ने भी प्रियंका गांधी की फोटो को अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया और उनकी जमकर तारीफ भी की। फोटो में प्रियंका गांधी के कंधे पर फलस्तीन के समर्थन वाला बैग है। बैग में तरबूज समेत अन्य प्रतीक बने हैं। इन प्रतीकों को फलस्तीन की संस्कृति में अहम माना जाता है।

किसी पाकिस्तानी सांसद ने ऐसी हिम्मत नहीं दिखाई

पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने लिखा कि जवाहर लाल नेहरू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी की पोती से हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं? प्रियंका गांधी ने अपनी खूब धाक जमाई है। यह शर्मनाक है कि आज तक किसी पाकिस्तानी सांसद ने ऐसी हिम्मत नहीं दिखाई।

फलस्तीन को समर्थन

प्रियंका गांधी की यह वायरल तस्वीर सोमवार की है, जब वे संसद पहुंची थीं। पहले भी कई मौकों पर कांग्रेस और प्रियंका गांधी फलस्तीन के समर्थन में आवाज उठा चुकी हैं। फलस्तीन के राजदूत से प्रियंका ने मुलाकात भी की थी। प्रियंका गांधी वाड्रा फलस्तीनियों के संघर्ष में अपने समर्थन की बात कह चुकी हैं।

वायनाड से सांसद हैं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल ही में वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की है। पहले यहां से उनके भाई राहुल गांधी सांसद थे। मगर उन्होंने रायबरेली सीट को बरकरार रखा और वायनाड सीट खाली कर दी। इसके बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को अपना प्रत्याशी बनाया। पहली बार चुनाव जीतकर प्रियंका लोकसभा पहुंचीं हैं।

भाजपा ने साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रियंका गांधी वाड्रा के बैग पर अपनी प्रतिक्रिया दी। भाजपा सांसद संबित पात्रा का कहना है कि गांधी परिवार हमेशा से ही तुष्टिकरण का बैग ढो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की हार की वजह भी यही तुष्टिकरण है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका: विस्कॉन्सिन के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, गोलीबारी में पांच लोगों की मौत; 6 घायल

यह भी पढ़ें: 'आतंकवादियों के हाथों में सीरिया', बशर अल-असद ने कहा- लड़ना चाहता था लेकिन...