Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका: विस्कॉन्सिन के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, गोलीबारी में पांच लोगों की मौत; 6 घायल

    मैडिसन पुलिस प्रमुख शान बा‌र्न्स ने कहा कि वारदात में तीन लोग मारे गए जिसमें संदिग्ध शूटर भी शामिल था। छह घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी क्यों की गई यह स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अमेरिका में हाल के वर्षों में स्कूल में गोलीबारी की संख्या में वृद्धि हुई है।

    By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Tue, 17 Dec 2024 05:50 AM (IST)
    Hero Image
    अमेरिका के विस्कांसिन प्रांत के मैडिसन में एक स्कूल में गोलीबारी की घटना घटी।(फोटो सोर्स: रॉयटर्स)

    रॉयटर्स, न्यूजर्सी। अमेरिका के विस्कांसिन प्रांत के मैडिसन में एक स्कूल में सोमवार को हुई गोलीबारी में संदिग्ध हमलावर सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में छह अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार हमलावर स्कूल का ही छात्र था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोलीबारी के बाद जब पुलिस पहुंची तो संदिग्ध हमलावर की मौत हो चुकी थी। मैडिसन पुलिस विभाग ने इंटरनेट मीडिया पर बताया कि गोलीबारी की वारदात एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में हुई। इस प्राइवेट स्कूल में लगभग 400 छात्र पढ़ते हैं।

    गोलीबारी क्यों की गई यह स्पष्ट नहीं

    मैडिसन पुलिस प्रमुख शान बा‌र्न्स ने कहा कि वारदात में तीन लोग मारे गए, जिसमें संदिग्ध शूटर भी शामिल था। छह घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी क्यों की गई यह स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अमेरिका में हाल के वर्षों में स्कूल में गोलीबारी की संख्या में वृद्धि हुई है।

    स्कूल शूटिंग डाटाबेस वेबसाइट के अनुसार, इस वर्ष अमेरिका में 322 स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। पिछले वर्ष स्कूलों में गोलीबारी की 349 घटनाएं हुई थीं।

    जो बाइडन ने गोलीबारी पर जताई चिंता 

    इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और अविवेकपूर्ण बताया है।  गोलीबारी की निंदा करते हुए कहा कि इस घटना ने एक बार फिर सख्त बंदूक कानूनों की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

    यह भी पढ़ें: Syria Civil War: 'आतंकवादियों के हाथों में सीरिया', बशर अल-असद ने कहा- लड़ना चाहता था लेकिन...