Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia Ukraine War: रूस ने युद्धबंदियों के शव देने से इनकार किया, हमले में 65 यूक्रेनी नागरिकों की हुई थी मौत

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Fri, 02 Feb 2024 09:35 PM (IST)

    यूक्रेन के एक खुफिया अधिकारी ने कहा कि देश ने रूस से बार-बार उन युद्धबंदियों के शव सौंपने के लिए कहा है जिनके बारे में मास्को का दावा है कि वे यूक्रेनी बलों द्वारा रूसी सैन्य परिवहन विमान को मार गिराए जाने के दौरान मारे गए थे। रूस ने दावा किया था कि विमान में 74 लोग सवार थे जिनमें 65 यूक्रेनी युद्धबंदी थे।

    Hero Image
    रूस ने युद्धबंदियों के शव देने से किया इनकार- यूक्रेन (फाइल फोटो)

    एपी, कीव। यूक्रेन के एक खुफिया अधिकारी ने कहा कि देश ने रूस से बार-बार उन युद्धबंदियों के शव सौंपने के लिए कहा है, जिनके बारे में मास्को का दावा है कि वे यूक्रेनी बलों द्वारा रूसी सैन्य परिवहन विमान को मार गिराए जाने के दौरान मारे गए थे। रूस ने दावा किया था कि विमान में 74 लोग सवार थे, जिनमें 65 यूक्रेनी युद्धबंदी थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूक्रेन की सैन्य खुफिया के प्रवक्ता एंड्री युसोव ने गुरुवार देर रात टेलीविजन पर टिप्पणी में कहा कि कीव ने मास्को से 24 जनवरी की दुर्घटना में मारे गए लोगों के शव सौंपने का आग्रह किया है, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया है।

    रूस और यूक्रेन ने दुर्घटना पर एक दूसरे पर आरोप लगाए

    उन्होंने दुर्घटना की अंतरराष्ट्रीय जांच के लिए यूक्रेन के आह्वान की फिर से पुष्टि की। जो यह निर्धारित करेगा कि मालवाहक विमान में चालक दल के साथ हथियार या यात्री थे या नहीं। उल्लेखनीय है कि रूस और यूक्रेन ने दुर्घटना पर एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं।

    यूक्रेन ने मास्को के दावों को प्रोपेगेंडा बताकर खारिज किया

    रूस ने यूक्रेन पर अपने ही लोगों को मारने का आरोप लगाया है और यूक्रेन ने मास्को के दावों को बड़े पैमाने पर रूसी प्रोपेगेंडा बताकर खारिज कर दिया है। उधर, यूक्रेन के रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव ने हथियारों की खरीद में संदिग्ध भ्रष्टाचार की जांच के बीच एक वरिष्ठ अधिकारी को निलंबित कर दिया है। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

    नवलनी की वकील को रूस ने वांछित लिस्ट में डाला

    रूस के आंतरिक मंत्रालय ने विपक्ष के असंतुष्ट नेता एलेक्सी नवलनी की वकील पर उग्रवाद का आरोप लगा उन्हें वांछित सूची में डाला दिया है। आरआईए न्यूज एजेंसी के अनुसार, नवलनी की वकील ओल्गा मिखाइलोवा को उनकी अनुपस्थिति में यह कार्रवाई की गई। इससे पहले अक्टूबर में नवलनी के तीन और वकीलों को गिरफ्तार किया गया था।

    ये भी पढ़ें: US Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में छिड़ी जुबानी जंग, निक्की हेली ने ट्रंप और बाइडन को कहा 'खड़ूस बुड्ढे'