विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में छिड़ी जुबानी जंग, निक्की हेली ने ट्रंप और बाइडन को कहा 'खड़ूस बुड्ढे'

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
Published: Fri, 02 Feb 2024 06:39 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की जंग में तल्खी बढ़ती जा रही है। दावेदारी की दौड़ ...और पढ़ें

निक्की हेली ने ट्रंप और बाइडन को कहा 'खड़ूस बुड्ढे' (फाइल फोटो)
निक्की हेली ने ट्रंप और बाइडन को कहा 'खड़ूस बुड्ढे' (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ट्रंप जीते तो निक्की की राह नहीं होगी आसान
  2. ट्रंप ने न्यू हैंपशायर में फाइनल डेलिगेट भी जीता
  3. निक्की और बाइडन के मुकाबले में हेली जीत सकती हैं

पीटीआई, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की जंग में तल्खी बढ़ती जा रही है। दावेदारी की दौड़ में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगे चल रहे हैं, लेकिन भारतवंशी उम्मीदवार निक्की हेली ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। इस बीच, हेली ने ट्रंप और राष्ट्रपति जो बाइडन को 'खड़ूस बुड्ढे' कहते हुए निशाना साधा है।

जैक लेमन और वाल्टर मथाउ अभिनीत 1993 की फिल्म 'ग्रंपी ओल्ड मेन' के संदर्भ में हेली ने एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें फिल्म के पोस्टर के एक संस्करण में अभिनेताओं के चेहरों को बाइडन और ट्रंप के चेहरों से बदल दिया गया।

ट्रंप जीते तो निक्की की राह नहीं होगी आसान

दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली अपने गृह राज्य से काफी आशान्वित हैं। यहां राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी के लिए रिपब्लिकन पार्टी के प्राइमरी चुनाव 24 फरवरी को होने हैं। हेली यहां ट्रंप से 26 अंक पीछे चल रही हैं, अगर ट्रंप आयोवा और न्यू हैंपशायर की तरह यहां भी प्राइमरी चुनाव जीते तो निक्की की राह आसान नहीं रह जाएगी।

ट्रंप ने न्यू हैंपशायर में फाइनल डेलिगेट भी जीता

इस बीच, ट्रंप ने न्यू हैंपशायर में फाइनल डेलिगेट भी जीत लिया है। 52 वर्षीय निक्की हेली, ट्रंप और बाइडन की अधिक उम्र को लेकर लगातर हमले कर रही हैं। कहा, 77 व 80 वर्ष की उम्र में मानसिक स्थिति उतनी मजबूत नहीं रह जाती है। ये विवेकपूर्ण फैसले नहीं ले सकते।

निक्की और बाइडन के मुकाबले में हेली जीत सकती हैं

सीएनन के सर्वे में बताया गया है कि अगर ट्रंप और बाइडन के बीच मुकाबला होता है तो कांटे की टक्कर होगी। लेकिन अगर निक्की हेली और बाइडन के बीच चुनाव होता है तो निक्की जीत सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Pakistan: चुनाव से छह दिन पहले पाकिस्तान आर्मी की बलूचिस्तान में बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में मार गिराए 24 आतंकी