विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रूस में विलय के लिए डोनबास व लुहांस्क में होगा जनमतसंग्रह, यूक्रेन, अमेरिका व उसके सहयोगियों की बढ़ी चिंता

By Arun Kumar SinghEdited By:
Published: Tue, 20 Sep 2022 08:46 PM (IST)

लुहांस्क के अलगाववादियों की संसद ने 23-27 सितंबर के बीच मतदान के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। यूक्रेन ...और पढ़ें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की फाइल फोटो।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की फाइल फोटो।

लंदन, रायटर। यूक्रेन के पूर्वोत्तर क्षेत्र में पीछे हटने वाले रूस ने डोनेस्क व लुहांस्क के औपचारिक विलय के लिए ऐसी चाल चली है, जिससे यूक्रेन के साथ-साथ अमेरिका व उसके सहयोगियों की चिंता बढ़ सकती है। रूस समर्थित अधिकारियों ने स्वघोषित डोनेस्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) व लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (एलपीआर) के साथ-साथ खेरसान व जपोरीजिया में मतदान कराने का आग्रह किया है।

पुतिन के सहयोगी मेदवेदेव ने जनमतसंग्रह का किया समर्थन

लुहांस्क के अलगाववादियों की संसद ने 23-27 सितंबर के बीच मतदान के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। यूक्रेन पर रूसी हमले के पहले डोनेस्क व लुहांस्क ने खुद को स्वतंत्र घोषित कर दिया था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शीर्ष सहयोगियों में शामिल पूर्व राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने मंगलवार को यूक्रेनी क्षेत्र में जनमतसंग्रह की पहल का समर्थन किया है। रूस समर्थित अधिकारियों ने जिन क्षेत्रों में जनमतसंग्रह की पहल की है, वह यूक्रेन का करीब 15 प्रतिशत है। यह क्षेत्र हंगरी व पुर्तगाल जितना बड़ा है। मेदवेदेव ने एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा, 'जनमतसंग्रह के बाद रूसी क्षेत्र में अतिक्रमण हमें आत्मरक्षा के सभी विकल्पों को आजमाने की अनुमति देगा। इसलिए, यूक्रेन के साथ-साथ पश्चिमी देशों में भय पैदा हो गया है।'

डोनबास पर यूक्रेनी हमले की आशंका बढ़ी, ट्रस ने मदद का दिया भरोसा

यूक्रेन ने दावा किया है कि उसकी सेना ने रूस से मुक्त कराए गए पूर्वी क्षेत्र में कूच कर दिया है। इसके साथ ही रूस के कब्जे वाले डोनबास में यूक्रेनी हमले की आशंका बढ़ गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को एक टीवी संदेश में कहा, 'कब्जा करने वाले स्पष्ट तौर पर भय में हैं। अब हमारा उद्देश्य मुक्त कराए गए क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां बढ़ाना व जनजीवन सामान्य करना है।' जेलेंस्की ने यह भी संकेत दिया कि वह बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को वीडियो कांफ्रें¨सग के जरिये संबोधित करेंगे। इसमें वह विभिन्न देशों से हथियार समेत अन्य मदद सामग्री जल्द आपूर्ति करने की मांग करेंगे।

युद्ध में रूस द्वारा छोड़े गए टी-72 टैंक का इस्तमाल कर रहा यूक्रेन

प्रांतीय गवर्नर शेरही गैदाई ने बताया कि यूक्रेनी सेना ने बिलोहोरिवका गांव पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया है। यह गांव लिसिचांस्क शहर से मात्र 10 किलोमीटर दूर है। वाशिंगटन स्थित एक थिंकटैंक का दावा है कि यूक्रेन युद्ध में रूस द्वारा छोड़े गए टी-72 टैंक का इस्तमाल कर रहा है। एक अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने दावा किया कि रूस की निजी सैन्य कंपनी वैगनर यूक्रेन के लिए 1,500 से ज्यादा सजायाफ्ता कैदियों को भर्ती करने का प्रयास कर रही है। उधर, लुहांस्क क्षेत्र में रूस के नियंत्रण वाले एक गांव पर यूक्रेनी हमले में सात लोग मारे गए। इस बीच, ब्रिटेन की नवनियुक्त प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के लिए 2.6 अरब डालर या उससे अधिक की सैन्य मदद की मांग उठाने का भरोसा दिया है।

यूक्रेन युद्ध समाप्त करना चाहते हैं पुतिन : एर्दोगन

तुर्किये (तुर्की) के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध समाप्त करना चाहते हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार एर्दोगन ने कहा कि पुतिन के साथ हाल में हुई वार्ताओं में उन्हें ऐसा महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की बढ़त के साथ रूस के लिए मुश्किल पैदा हो गई है।

इसे भी पढ़ें: Russia Ukraine War: यूक्रेन के इजियुम में मिली 440 शवों वाली एक और सामूहिक कब्र  

इसे भी पढ़ें: खाद्यान्न निर्यात समझौते पर संकट के बादल, आपूर्ति के तरीके पर तुर्किये के नेता एर्दोगन ने उठाए सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।