विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia Ukraine War: रूस की पीठ पर वार कर रहा पाकिस्तान, यूक्रेन को भेज रहा है हथियार

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Fri, 23 Dec 2022 12:07 PM (IST)

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान से कई हथियार आपूर्तिकर्ताओं ने यूक्रेन को विभिन्न हथियार जैसे मोटार्र रॉकेट लाउंचर्स और गोलाबारूद उपलब्ध ...और पढ़ें

रूस की पीठ पर वार कर रहा पाकिस्तान
रूस की पीठ पर वार कर रहा पाकिस्तान

मॉस्को, एजेंसी। रूस और पाकिस्तान के रिश्ते भले ही बेहतरी की ओर बढ़ रहे हों, लेकिन रूस के वेब पोर्टल रियाफेन में छपी खबर के मुताबिक इस्लामाबाद कीव को हथियार और गोलाबारूद मुहैया करवा रहा है।

अपने लाभ पर नजर

इस्लामाबाद रूस-यूक्रेन युद्ध में आवश्यक गोलाबारूद उपलब्ध करवाकर पैसा बनाने की फिराक में नजर आ रहा है। पाकिस्तान की कंपनियां भी हालिया टकराव को भुनाते हुए यूक्रेन की सीमा से लगे देशों में अपने काम को बढ़ाने और लाभ को अधिकतम करने में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में केस्तरल के सीईओ लियाकत अली बेग ने इसी साल मई और जून में पॉलैंड, रोमानिया और स्लोवाकिया के दौरे पर गए थे।

विदेशी आपूर्तिकर्ताओं की ले रहा मदद

रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि संभवत: इस्लामाबाद यूक्रेन को हथियार पहुंचाने के लिए हवाई मार्ग का सहारा ले रहा है। यूक्रेन तक माल पहुंचाने के लिए वह विदेशों में काम कर रहे डिफेंस सप्लायर्स और कॉन्ट्रेक्टर्स का प्रयोग कर रहा है। रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि ब्रिटेन पाकिस्तान के रावलपिंडी में स्थित नूर खान हवाई अड्डे का इस्तेमाल यूक्रेन की सेना को सैन्य सामग्री पहुंचाने के लिए कर रहा है।

दोहरा रवैया पर उतरा पाक

जीओ-पालिटिक के अनुसार यह रिपोर्ट उस समय आई है जब पाकिस्तान और रूस के संबंध बेहतरी की ओर बढ़ रह है। एक तरफ जहां रूस पाकिस्तान को हर दिन 1 लाख बैरल कच्चा तेल के लिए राजी हो चुका है वहीं दूसरी और इस्लामाबाद यूक्रेन को हथियार और गोलाबारूद उपलब्ध करवा रहा है।

यूक्रेन सरकार को तैयार सैन्य साम्रगी उपलब्ध करवाने के लिए इस्लामाबाद स्थित हथियार आपूर्तिकर्ता डीएमआई एसोसिएट्स बुल्गारिया स्थित कंपनी डिफेंस इंटस्ट्री ग्रुप के साथ संपर्क में थी। विश्वस्त सूत्रों के आधार पर रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि यूक्रेन के रक्षा विभाग की ओर से स्लोवाकया स्थित कंपनी कैमिका कथित तौर पर पाकिस्तानी हथियार आपूर्तिकर्ता केस्तरल के संपर्क में थी।

पाकिस्तान और यूक्रेन ने तीन दशक पहले किया था सैन्य करार 

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान से कई हथियार आपूर्तिकर्ताओं ने यूक्रेन को विभिन्न हथियार जैसे मोटार्र, रॉकेट लाउंचर्स और गोलाबारूद उपलब्ध करवाया है। हालांकि यह कोई एकतरफा सौदा नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने इस मदद के बदले यूक्रेन से अपने एमआई-17 में इस्तेमाल होने वाले इंजन को सुधारने की बात कही है। बताते चलें कि पाकिस्तान और यूक्रेन ने तीन दशक पहले सैन्य करार किया था।

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट के आंकड़ों के अनुसार यूक्रेन के 2020 तक पाकिस्तान को 1.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर के हथियार मुहैया करवाए थे। इस तरह 1990 में यूक्रेन ने पाकिस्तान को 600 मिलियन अमेरिकी डॉलर के 320 टी-84यूडी टैंक भी उपलब्ध करवाए थे।

यह भी पढ़ें- जनवरी-6 पैनल की रिपोर्ट में ट्रंप के 'षड्यंत्र' का खुलासा, न्याय विभाग से की चार अपराधों के जांच की सिफारिश

यह भी पढ़ें- 'पैट्रियट मिसाइलें हमारे रास्ते में नहीं आएंगी' यूक्रेन में अमेरिका की एंट्री पर रूस ने दिया बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।