Russia-Ukraine War: कीव अधिकारी ने की भविष्यवाणी, खेरसान में होने वाली है अब तक की सबसे भारी लड़ाई
Dirty bomb एक ऐसा हथियार है जो विस्फोट होने के बाद भारी मात्रा में रेडियोएक्टिव फैला सकता है। यह बम परमाणु बम जिसता विनाशकारी तो नहीं होता लेकिन इससे निकलने वाली रेडियोएक्टिव एक पूरे क्षेत्र को प्रदूषित कर सकता है।
यूक्रेन, रायटर्य। रूस और यूक्रेन के बीच के जंग को पूरे आठ महीने हो गए हैं। इन आठ महीनों में दोनों देशों के बीच कई मिसाइल से लेकर ड्रोन अटैक हुए। लेकिन यूक्रेन ने आने वाले समय की भविष्यवाणी की है जो काफी डराने वाला है।
यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि आशिंक रूप से रूसी कब्जे वाले दक्षिणी प्रांत खेरसान के लिए सबसे भारी लड़ाई होने वाली है। उन्होंने कहा कि मास्को की सेना यूक्रेन की सेना को खदेड़ने के लिए आगे बढ़ रही है।
खेरसान में बेहद तनावपूर्ण हालात
रूस और यूक्रेन युद्ध से पहले खेरसान की आबादी लगभग 280,000 थी और ये रूस का सबसे बड़ा शहरी केंद्र है। यूक्रेन की सेना ने अक्टूबर की शुरुआत में खेरसान में जवाबी हमले किए जिससे आधे से ज्यादा जमीन पर कब्जा किया जा चुका है। बता दें कि रूस ने जब यूक्रेन के तीन प्रांतो पर कब्जा करने का दावा किया था तो संयुक्त राष्ट्र में 143 देशों ने रूस के अवैध कब्जे के प्रयास की निंदा की थी।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने मंगलवार शाम को एक आनलाइन वीडियो में कहा कि खेरसान में रूस फिर से कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। वह अपने समूह को मजबूत बन रहे हैं। बता दें कि रूस और यूक्रेन में से कोई भी इस युद्ध से पीछे हटने को तैयार नहीं है। जिसके कारण भविष्य में खेरसान के लिए भारी लड़ाई होने का खतरा पैदा हो गई है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के चार प्रांतों पर कब्जा करने की घोषणा के बाद से खेरसान रणनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है।
खेरसान में मार्शल कानून लागू
जानकारी के लिए बता दें कि पुतिन ने रूस में शामिल किए गए यूक्रेन के चार क्षेत्र लुहांस्क, डोनेस्क, जपोरीजिया और खेरसान में मार्शल कानून लागू कर दिया था। मौजूदा वक्त में रूस ने पूरे यूक्रेन में बिजली स्टेशनों, जल आपूर्ति प्रणालियों एवं अन्य प्रमुख बुनियादी ढांचों पर हमले तेज कर दिए हैं। वहीं यूक्रेन के सुरक्षा बलों ने भी दक्षिणी खेरसन क्षेत्र में नदी पर आपूर्ति मार्गों और रूसी ठिकानों पर बमबारी की है।
डर्टी बम
रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने आगाह किया है कि यूक्रेन एक डर्टी बम का प्रयोग करने की कोशिश में लगा हुआ है। उन्होंने फिलहाल ऐसा कोई सबूत नहीं दिया हैं लेकिन उनका यह बयान पूरी दुनिया के लिए खतरनाक साबित होगा। डर्टी बम उतना विनाशकारी तो नहीं होता लेकिन इससे निकलने वाली रेडियोएक्टिव बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकती है।
डर्टी बम का मतलब ऐसा हथियार जो रेडियोएक्टिव मैटेरियल को तैयार करते बनाया जाता है। इसमें यूरेनियम जैसे तत्वों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं जेलेंस्की ने रूस के इस दावे पर कहा था कि अगर रूस कह रहा है कि यूक्रेन कुछ तैयार कर रहा है तो इसका मतलब है कि रूस ने पहले ही सबकुछ तैयार कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि "अगर रूस ने उकसावे की एक और तैयारी की है तो अपनी किसी भी नई गंदगी से पहले उसे देखना होगा कि दुनिया इसे निगल नहीं पाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।