Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रूस ने यूक्रेन को सौंपे युद्ध में जान गंवाने वाले 1200 सैनिकों के शव, Ukraine ने अब तक 4800 से अधिक शव किए हैं वापस

    By Agency Edited By: Chandan Kumar
    Updated: Mon, 16 Jun 2025 01:20 AM (IST)

    यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार रूस ने युद्ध में मारे गए 1200 सैनिकों के शव यूक्रेन को सौंपे हैं। यह समझौता युद्धबंदियों और मृतकों के शवों के आदान-प्रदान का हिस्सा है। इस महीने में यूक्रेन ने 4800 से अधिक शवों की वापसी की है। कीव और मॉस्को के बीच 6000 शवों के आदान-प्रदान पर सहमति बनी है।

    Hero Image
    यूक्रेन ने 4800 से अधिक शवों की वापसी की है।

    रॉयटर्स, मॉस्को। रूस ने यूक्रेन को युद्ध में जान गंवाने वाले 1200 सैनिकों के शव सौंपे हैं। यह जानकारी रविवार को यूक्रेनी अधिकारियों ने दी है। यह युद्धबंदियों और मृतकों के शवों के आदान-प्रदान को लेकर हुए समझौते का हिस्सा है। इस महीने अब तक शवों और युद्ध बंदियों के कई आदान-प्रदान हुए हैं। इनमें यूक्रेन ने 4800 से अधिक शवों की वापसी की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह फरवरी 2022 में शुरू हुए युद्ध के बाद से मृतकों की सबसे बड़ी वापसी में से एक है। रूसी राज्य समाचार एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है, जिसमें कहा गया है कि मास्को को इसके बदले में एक भी रूसी नागरिक का शव प्राप्त नहीं हुआ है।

    यूक्रेनी रक्षा मंत्री रुस्तेम उमेरोव ने कहा कि शवों की वापसी की प्रक्रिया जारी है। इसे लेकर इस महीने की शुरुआत में रूस और यूक्रेन के बीच इस्तांबुल में समझौता हुआ था। कीव और मास्को ने 6000 शवों के आदान-प्रदान पर सहमति जताई है। साथ ही बीमार और गंभीर रूप से घायल युद्धबंदियों और 25 वर्ष से कम आयु के लोगों का आदान-प्रदान करने का निर्णय लिया है।

    यूक्रेन में बोइंग कार्यालय क्षतिग्रस्त

    रूसी हवाई हमले में कीव में बोइंग द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई है। रविवार रात को जिन लक्ष्यों पर हमला किया गया उनमें बोइंग की इमारत भी शामिल थी।

    यूक्रेनी वायुसेना ने बताया कि रूस ने पिछले सप्ताह की शुरुआत में कीव पर हवाई हमले किए थे, जिसमें 315 ड्रोन और सात मिसाइलों का इस्तेमाल किया था। यूक्रेन में बोइंग के संचालन के उप महानिदेशक एंड्री कोरयागिन ने बताया कि इमारत को हुए नुकसान के बावजूद कोई परिचालन व्यवधान नहीं हुआ है।

    सेना को तेल सप्लाई करने वाली रिफाइनरी को बनाया निशाना

    रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि रूसी सेना ने डोनबास क्षेत्र में यूक्रेनी सेना को ईंधन की आपूर्ति करने वाली क्रेमेनचुक तेल रिफाइनरी पर हमला किया। यूक्रेन के पोल्टावा क्षेत्र में रिफाइनरी पर मिसाइलें दागी गईं और स्ट्राइक ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया।

    यह भी पढ़ें: एलन मस्क ने तलाशा आपदा में अवसर! इजरायल से संघर्ष के बीच ईरान में इंटरनेट पर लगा बैन, तो शुरू कर दी स्टारलिंक की सर्विस