Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुतिन बोले चिनफिंग आएंगे रूस, नई सीमाएं छुएंगे संबंध; द्विपक्षीय व्यापार 200 अरब डालर पर पहुंचने की संभावना

    2022 में रूस और चीन का व्यापार 185 अरब डालर का हुआ है जिसके 2023 में 200 अरब डालर का आंकड़ा छू लेने की संभावना है। पुतिन ने वांग से कहा कि वह राष्ट्रपति शी की मास्को यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

    By Jagran NewsEdited By: Shashank MishraUpdated: Thu, 23 Feb 2023 02:39 AM (IST)
    Hero Image
    2022 में दोनों देशों का व्यापार 185 अरब डालर का हुआ है।

    मास्को, रायटर। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि जल्द ही चीन के उनके समकक्ष शी चिनफिंग मास्को आएंगे और तब दोनों देशों के संबंध नई सीमाओं तक पहुंचेंगे। पुतिन का यह बयान रूस और चीन के बढ़ती नजदीकी पर अमेरिका के चिंता जताने के बाद आया है। अमेरिका को आशंका है कि यूक्रेन युद्ध के बीच चीन रूस को हथियारों और गोला-बारूद की आपूर्ति कर सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे यूक्रेन की स्थिति और ज्यादा बिगड़ जाएगी। पुतिन ने दोनों देशों के संबंधों में विकास की यह बात चीन के विदेश मंत्री वांग ई से क्रेमलिन में मुलाकात के दौरान कही। कहा कि दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार 2022 में उम्मीद से बेहतर रहा है।

    2022 में दोनों देशों का व्यापार 185 अरब डालर का हुआ है जिसके 2023 में 200 अरब डालर का आंकड़ा छू लेने की संभावना है। पुतिन ने वांग से कहा कि वह राष्ट्रपति शी की मास्को यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सभी चीजों में विकास होगा। हम द्विपक्षीय संबंधों में नई सीमाओं तक पहुंचेंगे। मुलाकात में वांग ई ने कहा, दोनों देशों के बीच संबंधों पर असंतुलित विश्व व्यवस्था का दबाव पड़ रहा है। लेकिन यह स्थिति कई अवसर भी पैदा कर रही है। वांग ने इस दौरान किसी देश का नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा अमेरिका की ओर था।

    युद्धाभ्यास में जिरकोन मिसाइल नहीं चलाएगा रूस

    दक्षिण अफ्रीका के नजदीक समुद्र में चल रहे रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका के युद्धाभ्यास में रूसी सेना ने जिरकोन हाइपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल न करने का फैसला किया है। रूसी युद्धपोतों पर एक हजार किलोमीटर तक मार करने वाली जिरकोन मिसाइल तैनात है। आवाज से कई गुना ज्यादा तेज चलने वाली यह मिसाइल परमाणु हमला करने में सक्षम है।

    ये भी पढ़ें- चीन और अमेरिका के शहरों को क्लाइमेट चेंज से खतरा सबसे ज्यादा, तीसरे नंबर पर भारत

    ये भी पढ़ें- Fact Check Story: इन नंबरों से आए फोन तो मत करें रिटर्न कॉल, फोन का डाटा भी हो सकता है हैक