Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia Ukraine war : रूसी हमलों को मुंहतोड़ जवाब दे रही यूक्रेन सेना, 14 स्थानों पर हुए हमले नाकामयाब

    By Edited By: Ajay Singh
    Updated: Mon, 09 Jan 2023 02:38 PM (IST)

    Russia-Ukraine War पिछले दिनों रूस द्वारा यूक्रेन के 600 सैनिकों को मारने के दावे को खारिज करते हुए यूक्रने सेना प्राधिकारियों ने दावा किया है कि उनकी सेना लगातार हो रहे रूसी हमालों का डटकर मुकाबला कर रही है।

    Hero Image
    रूसी हमलों को मुंहतोड़ जवाब दे रही यूक्रेन सेना, 14 स्थानों पर हुए हमलें नाकामयाब

    कीव, एजेंसी। यूक्रेन के प्राधिकारियों ने सोमवार को बताया कि उनकी सेना बखमुत और डोनबास के पूर्वी इलाके के शहरों में लगातार हो रहे रूसी हमलों का मुंहतोड़ जबाव दे रही हैं। उन्होंने रूस के उस दावे को भी खारिज किया है जिसमें 600 यूक्रेनी सैनिक मारे जाने की बात कही गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूक्रेन की सशस्त्र सेना के जनरल स्टाफ के अनुसार बीते दिन रूस ने सात मिसाइल स्ट्राइक, 31 एयर स्ट्राइक और साल्वो रॉकेट से 73 हमले किए। यूक्रेन की सेना ने बखमुत के साथ ही 14 स्थानों में हमलों को नाकामयाब कर दिया।

    युद्ध विराम की सिर्फ बातें करता है रूस

    रविवार को राष्ट्रपति व्लादीमीर जेलेंस्कि ने कहा था कि बखमुत अपनी जगह पर डटा हुआ है। हालांकि अधिकतर शहर तबाह कर दिए गए हैं लेकिन हमारे सैनिक रूस द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों को पहले ही रोक रहे हैं। बहुत अधिक नुकसान झेलने के बाद भी पास का सोलेदार शहर भी टिका हुआ है।

    जेलेंस्की ने रूस के क्रिसमस के दौरान किए गए युद्ध विराम के दावे की निंदा करते हुए कहा कि रूस ने क्रिसमस के ठीक बाद खेरसान पर भीषण हमला किया। कार्माटॉर्क्स और डोनबास के अन्य शहरों में आम नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमले उस समय किए गए जब मास्को से अपने सैनिकों को शांति बनाए रखने के लिए कहा था।

    चीन के तीसरे सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत में 90% लोग कोविड पॉजिटिव, अधिकारी का दावा

    600 सैनिक मारे जाने का सबूत नहीं

    रविवार को रूस ने दावा किया था कि बखमुत के उत्तर-पश्चिम में कार्माटॉर्क्स पर किए गए मिसाइल हमले में 600 यूक्रेनी सैनिक मारे गए। लेकिन रायटर्स के रिपोर्टर को इस तरह के कोई सबूत नहीं मिले। पूर्वी क्षेत्र में यूक्रेन सेना के प्रवक्ता सेरही चेरवती कहते हैं कि बड़ी संख्या में सैनिकों के मारे जाने के दावे के जरिए रूसी रक्षा मंत्रालय यह दिखना चाहता है कि उसने हाल ही में यूक्रेन द्वारा रूसी सैनिकों पर किए गए हमले का जोरदार जवाब दिया था।

    बढ़ रहा है विरोध

    रूस द्वारा यूक्रेन को कुचलने के लिए शुरू किए गए युद्ध को एक साल होने वाला है। स्थानीय लोग सेना पर युद्ध को किसी परिणाम तक पहुंचाने के लिए दबाव बना रहे हैं। बहुत से मिलिट्री ब्लॉगर रूसी सेना द्वारा किए जा रहे दावों की आलोचना कर रहे हैं। उनके अनुसार दोनों देश अपने मारे गए सैनिकों की संख्या को कम बता रहे हैं।

    अमेरिका में भारतीय मूल की मोनिका सिंह ने रचा इतिहास, पहली महिला सिख जज बनीं, न्यायाधीश बोले- ये गौरव का क्षण