Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन के तीसरे सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत में 90% लोग कोविड पॉजिटिव, अधिकारी का दावा

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Mon, 09 Jan 2023 01:14 PM (IST)

    Covid In China चीन का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला प्रांत हेनान है। इस प्रांत में कोविड के मामलों में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है।केंद्रीय हेनान प्रांत के स्वास्थ्य आयोग के निदेशक कान क्वानचेंग ने कहा 6 जनवरी 2023 तक प्रांत की कोविड संक्रमण दर 89.0 प्रतिशत है।

    Hero Image
    चीन के तीसरे सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत में 90% लोग कोविड पॉजिटिव, अधिकारी का दावा

    बीजिंग, एजेंसी। China Covid-19: चीन का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला प्रांत हेनान है। इस प्रांत में कोविड के मामलों में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि यहां करीब 90 प्रतिशत लोग अब कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय हेनान प्रांत के स्वास्थ्य आयोग के निदेशक कान क्वानचेंग ने कहा, 6 जनवरी 2023 तक प्रांत की कोविड संक्रमण दर 89.0 प्रतिशत है। प्रांत की आबादी 9.94 करोड़ है। इसका मतलब है कि अधिकारी के अनुसार हेनान में लगभग 8.85 करोड़ लोग अब कोविड पॉजिटिव हो सकते हैं।

    दिसंबर के बाद अस्पताल जाने वालों की संख्या हुई कम

    कान क्वानचेंग ने कहा कि अस्पताल जाने वाले मरीजों की संख्या दिसंबर के मध्य में चरम पर थी। मगर, इसके बाद अब इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है। यह तब हुआ, जब चीन ने अपनी कठोर 'जीरो-कोविड' नीति को अचानक हटा लिया, जो महामारी शुरू होने के बाद से थी। इसमें लॉकडाउन, क्वारंटाइन और सामूहिक परीक्षण शामिल थे। मगर, इसकी वजह से पूरे चीन में जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

    Nepal: नेपाल में संसद का नया सत्र 9 जनवरी से, प्रधानमंत्री प्रचंड के विश्वास मत पर होगी चर्चा

    लूनर न्यू ईयर के चलते संक्रमण फिर बढ़ने की आशंका

    बीजिंग ने सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अनिवार्य क्वारंटाइन की पाबंदी को भी हटा लिया है और हांगकांग के साथ अपनी सीमा भी खोल दी है। चीन में लाखों लोगों के बड़े शहरों से चीन के ग्रामीण इलाकों की यात्रा करने की उम्मीद है। दरसअल, देश में इस महीने के अंत में लूनर न्यू इयर यानी चंद्र नव वर्ष मनाया जाता है।

    फिर भी संक्रमितों की संख्या कम बता रहा है चीन

    इसके साथ देश में संक्रमण बढ़ने की आशंका है क्योंकि आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि 34.7 मिलियन लोगों ने घरेलू स्तर पर यात्रा की है, जो पिछले साल की तुलना में एक तिहाई से अधिक है। इसके बावजूद पिछले हफ्ते आधिकारिक आंकड़ों में कहा गया था कि चीन द्वारा कोविड प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद से सिर्फ एक लाख 20 हजार लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, इसकी वजह से सिर्फ 30 लोगों की मौत हुई है।

    अमेरिका में भारतीय मूल की मोनिका सिंह ने रचा इतिहास, पहली महिला सिख जज बनीं, न्यायाधीश बोले- ये गौरव का क्षण

    China Taiwan Tension: ताइवान के आसपास फिर किया गया सैन्य अभ्यास, चीनी सेना का दावा