Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pakistan: बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले की योजना बना रही एक महिला गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 19 Feb 2023 03:52 PM (IST)

    पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान प्रांत में आत्मघाती हमले की योजना बना रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक महिला को विस्फोटकों से लदी जैकट के साथ पकड़ा गया है। फाइल फोटो।

    Hero Image
    बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले की योजना बना रही एक महिला गिरफ्तार।

    क्वेटा, पीटीआई। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान प्रांत में आत्मघाती हमले की योजना बना रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, महिला को विस्फोटकों से लदी जैकट के साथ पकड़ा गया है। बलूचिस्तान पुलिस के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) के एक अधिकारी के ने बताया कि क्वेटा के सैटेलाइट टाउन से गिरफ्तार किए गए महिला की पहचान महबल (Mahbal) के रूप में की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुफिया जानकारी के बाद किया गया गिरफ्तार

    अधिकारी ने कहा, "महिला को एक खुफिया सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है और उसके बैग से विस्फोटकों के साथ एक आत्मघाती जैकेट भी बरामद किया गया है।" उन्होंने आगे बताया कि महिला प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन फ्रंट (BLF) से जुड़ी हुई है और उसको क्वेटा में कथित तौर पर एक आत्मघाती हमले को अंजाम देने के लिए भेजा गया था।

    आत्मघाती जैकेट बरामद

    CTD के अधिकारी ने बताया कि सीटीडी और खुफिया एजेंसियों की टीमों ने प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन फ्रंट के खिलाफ इलाके में एक अभियान चलाया था। इसी दौरान महिला को क्वेटा के सैटेलाइट टाउन में एक पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, "महिला के पास से आत्मघाती जैकेट वाला एक बैग बरामद हुआ है, जिसमें चार से पांच किलोग्राम विस्फोटक रखा गया था।" उन्होंने आगे कहा कि हमें क्वेटा के एक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान पर हमला के लिए बीएलएफ द्वारा भेजे गए एक आत्मघाती हमलावर के बारे में सूचना मिली थी। हमने महिला की पहचान बेबागर उर्फ नदीम की पत्नी महबल के रूप में की है।

    TTP के हमले के बाद हुई गिरफ्तारी

    महिला की गिरफ्तारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के उग्रवादियों द्वारा कराची पुलिस प्रमुख के मुख्यालय पर शुक्रवार को किए गए हमले के कुछ दिन बाद हुई है। इस हमले में तीन आतंकवादियों और तीन सुरक्षाकर्मियों सहित कुल सात लोगों की मौत हो गई थी। मालूम हो कि पिछले साल अप्रैल में प्रतिबंधित बलूचिस्तान नेशनल आर्मी की एक महिला आत्मघाती हमलावर ने कराची विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर आत्मघाती हमला किया था, जिसमें उस दौरान तीन चीची शिक्षकों और उसके पाकिस्तानी चालक की मौत हो गई थी।

    यह भी पढ़ें- 

    आधुनिक तकनीक से ट्रेंड नर्सों से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा फायदा, विशेषज्ञों का मानना रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    Fact Check : झूठी है बैंकों के पासबुक के पीछे गीता का सार छपवाने की बात, RBI ने नहीं दिया ऐसा कोई निर्देश