विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'घाव भरने में लगेगा समय, बदला लेने की नहीं कोई इच्छा'; नवाज शरीफ ने पाकिस्तान वापसी के बाद रैली को किया संबोधित

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 21 Oct 2023 11:11 PM (IST)

73 साल के पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) प्रमुख ने देश की खराब आर्थिक स्थिति पर अफसोस जताते हुए पाकिस्तान को ...और पढ़ें

मीनार-ए-पाकिस्तान में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ
मीनार-ए-पाकिस्तान में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ

HighLights

  1. पाकिस्तान वापसी के बाद नवाज शरीफ ने मीनार-ए-पाकिस्तान में रैली को किया संबोधित
  2. बदला लेने की किसी भी तरह की कोई इच्छा नहींः पूर्व पीएम

पीटीआई, लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ चार साल के लंबे अंतराल के बाद शनिवार को लंदन से स्वदेश लौट आए। वतन वापसी के बाद उन्होंने लाहौर स्थित प्रतिष्ठित मीनार-ए-पाकिस्तान में एक विशाल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी बदला लेने की किसी भी तरह की कोई इच्छा नहीं है। पूर्व पीएम ने कहा कि वह देश की आर्थिक बदहाली की परिस्थितियों को खत्म कर इसे फिर से विकास की राह पर वापस लाना चाहते हैं।

एक बार फिर पाकिस्तान बनेगा विकसित देशः नवाज शरीफ

73 साल के पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) प्रमुख ने देश की खराब आर्थिक स्थिति पर अफसोस जताते हुए पाकिस्तान को एक विकसित देश बनाने की कसम खाई। उन्होंने कहा कि मुझे बदला लेने की कोई इच्छा नहीं है, नवाज शरीफ देश के लोगों की सिर्फ भलाई चाहते हैं। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने साल 1990 के आर्थिक मॉडल की सराहना की।

पड़ोसियों से लड़कर देश नहीं बढ़ेगा आगेः पूर्व पीएम

पूर्व पीएम ने कहा कि अगर पाकिस्तान को उनके 1990 के आर्थिक मॉडल पर चलाया जाता तो देश में एक भी व्यक्ति बेरोजगार नहीं होता और पाकिस्तान में गरीबी जैसी कोई भी चीज नहीं होती। उन्होंने कहा कि देश के लोगों की कठिनाइयों को खत्म करने के लिए एक नई योजना की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने भारत का नाम लिए बगैर कहा कि हम अपने पड़ोसियों से लड़कर प्रगति नहीं कर सकते। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान को अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की जरूरत है। पाकिस्तान अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए बगैर प्रगति नहीं कर सकता।

यह भी पढ़ेंः Pakistan: चार साल बाद स्वदेश लौटे पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ, लाहौर में फूंकेंगे चुनावी बिगुल

बदला लेने की नहीं है कोई इच्छा

मीनार-ए-पाकिस्तान में भारी संख्या में इकट्ठा हुए लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं आप सभी से इतने सालों बाद मिल रहा हूं और आप सभी से मेरा प्यार का रिश्ता वैसा ही है। इस रिश्ते में अभी तक कोई अंतर नहीं आया है। मैं आपकी आंखों में जो प्यार देख रहा हूं उस पर मुझे गर्व है। शरीफ ने कहा कि उनके घावों को ठीक होने में समय लगेगा, लेकिन उन्हें किसी से भी बदला लेने की कोई इच्छा नहीं है।

यह भी पढ़ेंः Nawaz Sharif Rally: पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ के लाहौर दौरे को लेकर अलर्ट जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।