Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pakistan: बलूचिस्तान में चीनी कामगारों पर हमला, 13 की मौत; BLA ने ली हमले की जिम्मेदारी

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sun, 13 Aug 2023 02:07 PM (IST)

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चीन के कामगारों पर हमला होने का मामला सामने आया है। इस हमले में चार चीनी नागरिक और पाकिस्तानी सेना के नौ सुरक्षाकर्मियों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। सरकारी अधिकारियों ने भी ग्वादर में चीनी कामगारों पर हमले की पुष्टि की है। यह हमला फकीर कॉलोनी के पास हुआ।

    Hero Image
    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चीनी कामगारों के काफिले पर आतंकी हमला

    इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक हमले में चार चीनी नागरिक समेत 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पाकिस्तानी सेना के नौ सैनिक भी शामिल हैं। 

    बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली हमले की जिम्मेदारी

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के आत्मघाती दस्ते माजिद ब्रिगेड ने ग्वादर में चीनी कामगारों पर आज के हमले की जिम्मेदारी ली है। बीएलए का कहना है कि उसके दो मजीद ब्रिगेड 'फिदायीन' ने हमले में हिस्सा लिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने जारी की हमलावरों की तस्वीरें

    पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने दो कथित हमलावरों की तस्वीरें जारी की हैं। अस्पताल और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आज के हमले में अब तक कई लोग मारे गए हैं और घायल हुए हैं।

    ग्वादर में सड़कों को किया गया बंद

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बंदरगाह शहर ग्वादर में विस्फोटों और गोलियों की आवाज सुनी जा सकती हैं। यहां की सभी सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। चीनी इंजीनियरों के काफिले पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ।

    सरकारी अधिकारियों ने भी ग्वादर में चीनी इंजीनियरों पर हमले की पुष्टि की है। एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, चीनी इंजीनियरों पर फकीर कॉलोनी ग्वादर के पास हमला हुआ। 

    बंदरगार को चारों ओर से घेरा गया

    चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमले के बाद ग्वादर में धमाकों का सिलसिला जारी है। बंदरगाह को चारों ओर से घेर लिया गया है। सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं।

    पाकिस्तान में चीनी वाणिज्य दूतावासों ने बलूचिस्तान और सिंध में अपने नागरिकों को अगले आदेश तक अपने घरों के अंदर ही रहने के आदेश जारी किए हैं। यह बयान तब आया है, जब ग्वादर में चीनी इंजीनियरों पर हमला हो रहा है।