विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से सात आतंकी गिरफ्तार, आतंकवाद रोधी विभाग को मिली कामयाबी

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Sat, 24 Dec 2022 09:33 PM (IST)

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से आतंकवाद रोधी विभाग यानी सीटीडी ने सात आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आतंकियों के पास ...और पढ़ें

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से सात आतंकी गिरफ्ता
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से सात आतंकी गिरफ्ता

लाहौर, पीटीआइ। आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने शनिवार को बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पंजाब प्रांत के विभिन्न आतंकी समूहों के सात आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब में सीटीडी के प्रवक्ता के अनुसार, विभाग ने पूरे प्रांत में गुप्तचर आधारित अभियान चलाकर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) समेत विभिन्न प्रतिबंधित समूहों के सात आतंकियों को गिरफ्तार किया।

आतंकियों के पास से पांच डेटोनेटर, 12.5 फीट सेफ्टी फ्यूज वायर, दो सेल फोन, 39 पर्चे, स्टीकर और टीटीपी की पुस्तकें जब्त की हैं। सभी के विरुद्ध आतंकवाद रोधी अधिनियम एवं अन्य धाराओं में एफआइआर पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें: Imran Khan Ex Wife: रेहम खान ने तीसरी शादी कर पूर्व पति इमरान खान को चिढ़ाया, कही ये बात

इस्लामाबाद में विस्फोट करने वाला अफगानी दिख रहा था

इस्लामाबाद में शुक्रवार को हुए आत्मघाती विस्फोट का हमलावर अफगानियों जैसा दिख रहा था। एफआइआर के अनुसार, लंबे बाल वाला हमलावर कैब की पिछली सीट पर बैठा था। पुलिस उप महानिरीक्षक सोहेल जफर चट्ठा ने जांच के लिए संयुक्त टीम बनाने की सिफारिश की है।

विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत

इस्लामाबाद के मुख्य आयुक्त से सोहेल ने गुप्तचर एजेंसी के तीन डीएसपी और दो अधिकारी को इसमें शामिल करने की मांग की है। सीटीडी के एसएसपी इस टीम की अगुआई करेंगे। विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत हुई थी। जबकि चार पुलिसकर्मी और दो नागरिक घायल हुए थे। टीटीपी ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।

ये भी पढ़ें: 

Islamabad Bomb Blast: आत्मघाती बम धमाके में पुलिसकर्मी की मौत, तहरीक-ए-तालिबान ने ली हमले की जिम्मेदारी

Fact Check: 2017 राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर PM के भाषण को हाल का बताकर किया जा रहा शेयर