विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan: आर्थिक तंगी झेल रहे पाकिस्तान में भड़क सकता है दंगा, IMF से जल्द सहायता मिलने की उम्मीद

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Thu, 26 Jan 2023 11:03 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 27 Jan 2023 05:07 AM (GMT+05:30)

पाकिस्तान के हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं। अब पाकिस्तान को आने वाले कुछ माह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ...और पढ़ें

आर्थिक तंगी झेल रहे पाकिस्तान में भड़क सकता है दंगा।
आर्थिक तंगी झेल रहे पाकिस्तान में भड़क सकता है दंगा।

इस्लामाबाद, एएनआई। पाकिस्तान के हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं। अब पाकिस्तान को आने वाले कुछ माह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से 10 अरब अमेरिकी डालर मिलने की संभावना है। हालांकि एक रिपोर्ट में कहा गया है कि देश पर पहले से ही करीब 100 अरब अमरिकी डॉलर का बकाया है। इसमें से 21 अरब अमेरिकी डॉलर इस वित्त वर्ष में चुकाए जाने हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थिक संकट के कारण पूरे पाकिस्तान में दंगे भड़क सकते हैं।

सहायता मिलने पर खुशी से झूम रहे नेता

समाचार पोर्टल इस्लाम खबर में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि आईएमएफ से 23वीं बार सहायता मिलने पर पाकिस्तान के नेता ऐसे खुशी से उछल रहे हैं मानो देश को भीख नहीं मिली हो बल्कि देश ने आर्थिक तरक्की कर ली हो। रिपोर्ट में कहा गया है कि राजनीतिक रस्साकशी से बाढ़ पीड़ित मौत के कगार पर पहुंच गए हैं और पूरा देश गंभीर संकट में हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भले ही जिनेवा में अंतर्राष्ट्रीय दानदाताओं द्वारा दिए गए पैसे को पूरी तरह बाढ़ पीड़ितों के लिए खर्च करने का वादा कर रहे हों लेकिन आम लोगों को इस वादे के पूरे होने की उम्मीद नहीं है।

आईएमएफ की शर्तों को छिपा रहे हैं पाकिस्तानी नेता

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आईएमएफ ने 10 अरब अमरिकी डॉलर की सहायता के लिए भी ऐसे कई शर्तें रखी हैं जिन्हें पाकिस्तानी नेता जनता से छिपा रहे हैं। इस बारे में देश के पूर्व वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल का कहना है कि सरकार देश को कर्ज के जाल में फंसाने के साथ-साथ यह भी जोखिम उठा रही है कि देश इसका भुगतान नहीं कर पाए।

देश में भड़क सकता है दंगा

पाकिस्तान पर पहले ही लगभग 100 अरब अमरीकी डॉलर का बकाया है। इसमें से 21 बिलियन अमरीकी डॉलर इस वित्त वर्ष में चुकाए जाने हैं। देश फिलहाल उधार लेकर उधार चुका रहा है। जहां तक आम लोगों के हालात की बात है। पाकिस्तान में पिछले तीन दिनों से बिजली गुल है। महंगाई के कारण लोग परेशान हैं। देश में आटा और दाल आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में आर्थिक संकट के कारण पूरे पाकिस्तान में दंगे भड़क सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

संयुक्त राष्ट्र का सुझावः अभी सरकारी खर्च घटाने से विकास धीमा होगा, महिलाएं-बच्चे ज्यादा प्रभावित होंगे

Fact Check: सिनेमा हॉल के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों की पांच साल पुरानी तस्वीर एडिट करके ‘पठान’ से जोड़कर वायरल