Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार, रमजान के खाने में भगदड़ की वजह से 13 लोगों की हुई थी मौत

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sat, 01 Apr 2023 07:44 PM (IST)

    पाकिस्तान पुलिस ने शनिवार को बंदरगाह शहर कराची में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल बीते दिनों एक रमजान खाद्यान्न वितरण केंद्र पर मची भगदड़ में बच्चों और महिलाओं सहित 12 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य व्यक्ति घायल हुए थे।

    Hero Image
    पाकिस्तान पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार, भगदड़ की वजह से 13 लोगों की हुई थी मौत

    कराची, एपी। बदहाल पाकिस्तान की स्थिति और भी ज्यादा बदतर होती जा रही है। राजनीतिक और आर्थिक संकट समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। वहां के लोग दो जून की रोटी के लिए तरस रहे हैं। ऐसे में खाद्यान्न वितरण केंद्रों पर भारी कतारें लग रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान पुलिस ने शनिवार को बंदरगाह शहर कराची में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, बीते दिनों एक रमजान खाद्यान्न वितरण केंद्र पर मची भगदड़ में बच्चों और महिलाओं सहित 12 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य व्यक्ति घायल हुए थे।

    पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, 40 से 80 वर्ष की आयु की 9 महिलाओं और 10 से 15 वर्ष की आयु के तीन बच्चों की भगदड़ के चलते मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें कारखाना प्रबंधक भी शामिल है। जिसने स्थानीय अधिकारियों को रमजान में दान के बारे में जानकारी नहीं दी।

    पुलिस जांच अधीक्षक डॉ. हफीज बुगती ने बताया कि कारखाने के प्रबंधन ने अंदर का गेट नहीं खोला था और संकरी गली की वजह से कतार के पीछे खड़े लोगों ने बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों को धक्का दिया।

    पुलिस के मुताबिक, एक आदेश जारी किया कि कोई भी व्यक्ति या संगठन अगर गरीबों को खाना या फिर कोई अन्य चीजें वितरित करने की योजना बना रहा है, तो उसे पहले अधिकारियों को इसकी सूचना देनी चाहिए।

    स्थानीय सरकार ने मुआवजे का किया एलान

    सिंध प्रांत की सरकार ने भगदड़ में घायल हुए लोगों और पीड़ितों के परिजनों को आर्थिक मदद देने का एलान किया। मुराद अली शाह ने कहा कि पीड़ितों के परिजनों को 5 लाख रुपये, जबकि घायलों को एक लाख रुपये देने का एलान किया।

    कुछ मृतकों को शनिवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। 50 वर्षीय नसीम बेगम और 55 वर्षीय माफिया बेगम को कराची के ओरंगी टाउन में, जबकि 60 वर्षीय शहजादी उमर को कराची से करीब 8 घंटे दूरी पर उनके गृहनगर मीरपुर मथेलों में दफनाया गया।

    अब तक 23 लोगों की हुई मौत

    कराची की घटना के बाद पाकिस्तान में खाद्यान्न वितरण केंद्रों पर मची भगदड़ में मारे गए लोगों की संख्या कम से कम 23 हो गई है। गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पिछले सप्ताह मुफ्त खाद्यान्न वितरण की योजना शुरू की थी।