विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में रेलवे ट्रैक पर धमाका, पटरी से उतरी जाफर एक्सप्रेस; बलूचों ने इसी ट्रेन को किया था हाईजैक

Published: Wed, 18 Jun 2025 12:21 PM (IST)

Pakistan Jaffar Express Accident पाकिस्तान में जैकोबाबाद के पास जाफर एक्सप्रेस ट्रेन एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। पेशावर ...और पढ़ें

पाकिस्तान में बड़ा ट्रेन हादसा। फाइल फोटो
पाकिस्तान में बड़ा ट्रेन हादसा। फाइल फोटो

HighLights

  1. पाकिस्तान में हादसे का शिकार हुई जाफर एक्सप्रेस।
  2. जैकोबाबाद के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका।
  3. जाफर एक्सप्रेस की 6 बोगियां पटरी से उतरीं।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक बार फिर बड़ा ट्रेन हादसा (Pakistan Train Accident) सामने आया है। कुछ महीनों पहले हाईजैक हुई जाफर एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हो गई है। रेलवे ट्रैक पर धमाके के कारण जाफर एक्सप्रेस (Jaffar Express Derail) की 6 बोगियां पटरी से नीचे उतर गईं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह हादसा पाकिस्तान के जैकोबाबाद में देखने को मिला। जाफर एक्सप्रेस पेशावर से क्वेटा जा रही थी, तभी रेलवे ट्रैक पर भयंकर धमाका हुआ और ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप-आसिम मुनीर की मुलाकात आज, US में पाकिस्तानी ही कर रहे विरोध; कहा- इस्लामाबाद का कातिल

कैसे हुआ हादसा?

स्थानीय पुलिस का कहना है कि यह धमाका इतना तेज था कि रेलवे ट्रैक पर तीन फुट गहरा गड्ढा बन गया। यही नहीं, ट्रैक की 6 फुट लंबी पटरियां उखड़ गईं। कुछ ही देर में जाफर एक्सप्रेस इस ट्रैक से गुजरी और ट्रेन की 6 बोगियां पटरी से नीचे उतर गईं। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

घटना की जांच शुरू

जैकोबाबाद के रेलवे ट्रैक पर हुए इस धमाके की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची। इस हादसे की जांच की जा रही है।

जाफर एक्सप्रेस हुई थी हाईजैक

बता दें कि 11 मार्च को बलूच विद्रोहियों ने इसी ट्रेन को हाईजैक किया था। 500 यात्रियों क साथ सुबह 9 बजे क्वेटा से पेशावर के लिए निकली नौ बोगियों वाली जाफर एक्सप्रेस को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हाईजैक कर लिया था। इस दौरान पाक सेना के कई जवानों की हत्या कर दी गई और 182 से ज्यादा यात्रियों को बंधक बनाया गया था।

यह भी पढ़ें- फिर टली Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग, नई तारीख का एलान; जानें अंतरिक्ष में कब जाएंगे शुभांशु शुक्ला