Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान में अचानक बढ़ गया नदी का जलस्तर, एक ही परिवार के 18 लोग डूबे; 4 लोगों के शव बरामद

    Updated: Fri, 27 Jun 2025 03:34 PM (IST)

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्वात नदी में अचानक आई बाढ़ से एक ही परिवार के 18 सदस्य डूब गए। ये पर्यटक घूमने आए थे। बचाव दल ने 4 शव बरामद किए हैं, जबकि बाकी लापता लोगों की तलाश जारी है। भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था।

    Hero Image

    अधिकारियों ने बताया कि 5 अलग-अलग स्थानों पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है (फाइल फोटो)

    पीटीआई, पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्वात नदी में अचानक बाढ़ आ गई। नदी में आई अचानक बाढ़ से एक ही परिवार के 18 सदस्य डूब गए। रेस्क्यू फोर्स के अधिकारियों ने 4 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकारियों ने बताया कि 5 अलग-अलग स्थानों पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम के 80 कर्मचारी तलाशी अभियान का हिस्सा हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार इस क्षेत्र में घूमने आया था।

    घूमने के लिए पहुंचे थे पर्यटक

    बताया गया कि पर्यटकों का एक समूह इस इलाके में घूमने के लिए पहुंचा था। डूबने वाले लोग इसी समूह का हिस्सा थे। भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था और लोग इसमें फंस गए थे।

    स्वात नदी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी इलाके में बहती है। ये बारहमासी नदी है। अधिकारियों ने बताया कि शेष लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में नदी-नाले उफान पर, बाढ़ में बहने से भाई-बहनों की मौत; बचाव में जुटी SDRF