विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के फिर होंगे दो टुकड़े? अलगाववादियों ने किया शहबाज सरकार की नाक में दम, उठाया ये कदम

Published: Fri, 08 Aug 2025 09:30 PM (IST)

पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में तीन हफ्तों के लिए मोबाइल डेटा सेवाएं बंद कर दी हैं। सरकार ने यह कदम अलगावादियों ...और पढ़ें

बलूचिस्तान अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से सटा है।
बलूचिस्तान अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से सटा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान ने दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में तीन हफ्तों के लिए मोबाइल डेटा सेवाएं बंद कर दी हैं। पाक हुकूमत ने ये कदम अलगावादियों के बीच संचार को रोकने के लिए उठाया है।

सरकार का कहना है कि यह फैसला प्रांत की नाजुक कानून-व्यवस्था को देखते हुए लिया गया है, जहां चीनी बेल्ट एंड रोड परियोजनाएं भी दांव पर हैं।

बलूचिस्तान अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से सटा है। यह इलाका खनिज संपदा से भरपूर है। यहां के अलगाववादी संगठन लंबे समय से प्राकृतिक संसाधनों में अपनी हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं।

हाल के दिनों में इन हमलावरों ने पाकिस्तानी सेना पर हमले तेज कर दिए हैं, जिसके जवाब में सेना ने खुफिया जानकारी आधारित ऑपरेशन शुरू किया है।

पाबंदी महीने के अंत तक लागू रहेगी

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने शुक्रवार को बताया, "मोबाइल डेटा सेवाएं इसलिए बंद की गई हैं, क्योंकि आतंकी इसका इस्तेमाल अपनी साजिशों को अंजाम देने और सूचनाएं साझा करने के लिए करते हैं।"

बुधवार को जारी सरकारी आदेश के मुताबिक, यह पाबंदी महीने के अंत तक लागू रहेगी। बलूचिस्तान में करीब 85 लाख मोबाइल ग्राहक हैं, हालांकि यह प्रांत, जो पाकिस्तान का सबसे बड़ा इलाका है, जनसंख्या के लिहाज से बेहद कम आबादी वाला है। यहां 24 करोड़ की राष्ट्रीय जनसंख्या में से सिर्फ 1.5 करोड़ लोग रहते हैं।

पिछले महीने भी लगा दी थी रोक

पिछले महीने पाकिस्तान ने सुरक्षा खतरों का हवाला देकर ईरान जाने वाली सड़क यात्रा पर भी रोक लगा दी थी। यह ताजा कदम उसी सिलसिले की एक कड़ी है, जिसका मकसद बलूचिस्तान में बढ़ती अशांति को काबू करना है।

यह भी पढ़ें: चार अधिकारियों के निलंबन के आदेश पर भड़कीं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।