Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेर्शम पाकिस्तान और निर्लज PAK जनरल...आसिम मुनीर के फील्ड मार्शल बनने की पीछे क्या है मकसद?

    Updated: Tue, 20 May 2025 11:16 PM (IST)

    पाकिस्तान ने बेशर्मी की हदें पार करते हुए जनरल आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। ऑपरेशन सिंदूर में मुंह की खाने के बावजूद मुनीर को यह पदोन्नति भारत के साथ हालिया संघर्ष में उनकी भूमिका के लिए दी गई है।

    Hero Image
    विशेषज्ञों ने कहा कि मुनीर पाकिस्तान पर अपनी पकड़ और नियंत्रण को मजबूत कर रहे हैं।

    आईएनएस, इस्लामाबाद। पाकिस्तान बेशर्मी की सारी हदें पार कर रहा है। उसने 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय सेना के हाथों मुंह की खाने के बावजूद पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर का प्रमोशन किया है।

    प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में एक अभूतपूर्व निर्णय लेते हुए जनरल मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत करने का निर्णय लिया गया। सरकारी टीवी पीटीवी के अनुसार, कैबिनेट ने जनरल मुनीर को पदोन्नत करने का यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह फैसला भारत के साथ हालिया संघर्ष में उनकी कथित अनुकरणीय भूमिका के लिए लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरे फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर

    57 वर्षीय जनरल मुनीर पाकिस्तान के 11वें सेना प्रमुख हैं और वह देश के 78 वर्ष के इतिहास में केवल दूसरे फाइव स्टार फील्ड अधिकारी बनेंगे। पाकिस्तान में अभी तक एकमात्र फील्ड मार्शल सैन्य शासक अयूब खान थे। उन्होंने 1959 में सत्ता पर कब्जा करने के बाद खुद को इस शीर्ष रैंक पर पदोन्नत किया था।

    हालांकि कुछ विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तान में वास्तविक सत्ता सेना के पास है और मुनीर ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में अपमानजनक हार के बावजूद खुद को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया है। जबकि कुछ अन्य विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि मुनीर पाकिस्तान पर अपनी पकड़ और नियंत्रण को मजबूत कर रहे हैं।

    भारतीय मिसाइलों ने पाक सेना को नाको चने चबाए

    उल्लेखनीय है कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत के हालिया 'ऑपरेशन सिंदूर' में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। भारतीय मिसाइलों ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर कई एयरबेस को तबाह किया था। इसके बावजूद पाकिस्तान इसे अपनी जीत के तौर पर पेश करने के लिए झूठे दावे करने से बाज नहीं आ रहा।

    यह भी पढ़ें: 'घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा के लिए संरक्षण अधिकारी नियुक्त करें राज्य', SC ने और क्या-क्या कहा?