विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहलगाम हमले पर पाक पीएम ने फिर अलापा झूठा राग, कहा- कोई संबंध नहीं; मलेशिया की शरण में पहुंचे शरीफ

Published: Mon, 05 May 2025 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 05 May 2025 04:03 AM (IST)

शहबाज शरीफ ने रविवार को मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम से टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने दुनिया को बरगलाने के लिए ...और पढ़ें

हमले में अपने देश के किसी भी संबंध से शरीफ ने इन्कार किया (फोटो: आईएएनएस)
हमले में अपने देश के किसी भी संबंध से शरीफ ने इन्कार किया (फोटो: आईएएनएस)

HighLights

  1. पहलगाम हमले में पर्यटकों की गई थी जान
  2. भारत की कार्रवाई के डर से खौफ में पाकिस्तान
  3. मलेशियाई समकक्ष से पाक पीएम ने की बात

पीटीआई, इस्लामाबाद। पहलगाम आतंकी घटना के बाद से भारतीय कार्रवाई को लेकर भयभीत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम से टेलीफोन पर बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने हमले में अपने देश के किसी भी संबंध से इन्कार किया। बातचीत के दौरान शरीफ ने 22 अप्रैल के आतंकी हमले के बाद से दक्षिण एशिया में व्याप्त तनाव पर पाकिस्तान की चिंताओं को साझा किया।

मलेशिया से मदद मांग रहा पाक

उन्होंने दुनिया को बरगलाने के लिए घटना के पीछे के तथ्यों का पता लगाने की बात कहते हुए अंतरराष्ट्रीय, पारदर्शी, विश्वसनीय और तटस्थ जांच के लिए पाकिस्तान की पेशकश दोहराई। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान इस जांच में मलेशिया की भागीदारी का स्वागत करेगा।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में तनाव आ गया है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला था।

यह भी पढ़ें: मानसून से पहले होगा पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन? पीएम मोदी के बयान से लग रही अटकलें; जानिए क्या है तैयारी