विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तानी पासपोर्ट को मिला नीचे से चौथा स्थान, यमन और सोमालिया के साथ मिली जगह; भारत की रैंकिंग सुधरी

By Agency Edited By: Prince Gourh
Published: Thu, 24 Jul 2025 03:11 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jul 2025 03:49 PM (IST)

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी पासपोर्ट दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट में से एक है ...और पढ़ें

पासपोर्ट रैंकिंग में भारत 77वें नंबर पर। फोटो- जेएनएन
पासपोर्ट रैंकिंग में भारत 77वें नंबर पर। फोटो- जेएनएन

HighLights

  1. भारत ने 8 पायदान की छलांग लगाकर अब 77वें स्थान पर बनाई जगह
  2. सिंगापुर और साउथ कोरिया के पास दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट्स

एएनआई, इस्लामाबाद। दुनिया में हर देश के नागरिकों को विदेश यात्रा के लिए अलग-अलग वीजा सुविधाएं मिलती हैं। Henley Passport Index इन्हीं सुविधाओं को लेकर एक रिपोर्ट जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि किस देश का पासपोर्ट कितना ताकतवर है।

इस रिपोर्ट में जितनी जगहों पर बिना वीजा के जाया जा सकता है, उतना ही वह पासपोर्ट मजबूत माना जाता है। 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान का पासपोर्ट दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट्स में शामिल हो गया है।

किन देशों की लिस्ट में शामिल है पाकिस्तान?

पाकिस्तान के पासपोर्ट से सिर्फ 32 देशों में ही बिना वीजा के यात्रा की जा सकती है। हालांकि, पाकिस्तान की रैंकिंग थोड़ी जरूर सुधरी है और अब वो 96वें स्थान पर आ गया है।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान की स्थिति कुछ देशों से थोड़ी बेहतर जरूर है, जिसमें अफगानिस्तान, सीरिया, इराक, यमन और सोमालिया जैसे देश शामिल हैं जहां के हालात बेहद खराब हैं।

2024 में चौथा सबसे कमजोर था पाक का पासपोर्ट

2024 की रिपोर्ट में पाकिस्तान का पासपोर्ट यमन के साथ मिलकर चौथे सबसे कमजोर पासपोर्ट के रूप में दर्ज था। 2025 में यह थोड़ा ऊपर आया है, लेकिन स्थिति अब भी चिंताजनक है।

यह इंडेक्स 199 पासपोर्ट और 227 देशों की यात्रा की सुविधाओं का विश्लेषण करता है। इसमें देखा जाता है कि किसी पासपोर्ट पर कितने देशों में बिना वीजा, वीजा ऑन अराइवल, ई-वीजा या ट्रैवल परमिट से यात्रा की जा सकती है।

भारत के लिए अच्छी खबर

इस रिपोर्ट में भारत के लिए अच्छी खबर है। भारत ने पिछले 6 महीनों में 8 स्थान की छलांग लगाई है और 2024 की रिपोर्ट में भारतीय पासपोर्ट जो 85वें स्थान पर था, वो अब 77वें स्थान पर पहुंच गया है।

दूसरी ओर, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देश धीरे-धीरे नीचे आ रहे हैं। अमेरिका अब 10वें स्थान पर है और ब्रिटेन 6वें पर है। कुछ साल पहले ये दोनों देश टॉप पर हुआ करते थे। 2014 में अमेरिका टॉप पर था और 2015 में ब्रिटेन ने पहला स्थान प्राप्त किया था।

दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट

रैंक देश
99 अफगानिस्तान
98 सीरिया
97 ईराक
96 पाकिस्तान, सोमालिया, यमन
95 लीबिया, नेपाल
94 बांग्लादेश, इरिट्रिया, फिलिस्तीन
93 उत्तर कोरिया
92 सूडान
91 ईरान, श्रीलंका
90 डीआर कांगो, दक्षिण सूडान

Video: रडार से गायब, घने जंगल में क्रैश...रूसी विमान हादसे में सभी 50 लोगों के मौत की आशंका, क्या थी वजह?