विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan: बिना पासपोर्ट टोरंटो पहुंची PIA की एयरहोस्टेस, कनाडा ने लगाया 200 कनाडाई डॉलर का जुर्माना

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 17 Mar 2024 11:45 PM (IST)

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के साथ कार्यरत एक एयर होस्टेस बिना अपने पासपोर्ट के इस्लामाबाद से टोरंटो पहुंच गई। कनाडा ...और पढ़ें

बिना पासपोर्ट टोरंटो पहुंची पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की एयर हास्टेस। फाइल फोटो।
बिना पासपोर्ट टोरंटो पहुंची पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की एयर हास्टेस। फाइल फोटो।

पीटीआई, कराची। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के साथ कार्यरत एक एयर होस्टेस बिना अपने पासपोर्ट के इस्लामाबाद से टोरंटो पहुंच गई। कनाडा के अधिकारियों ने उसपर 200 कनाडाई डॉलर का जुर्माना लगाया है।

पासपोर्ट ले जाना भूल गई एयर होस्टेस

जिओ न्यूज ने अपने समाचार में कहा है कि यह घटना 15 मार्च को हुई। पीआईए एयर होस्टेस विमान पीके-781 पर ड्यूटी के लिए जाते समय अपना पासपोर्ट ले जाना भूल गई। यह विमान टोरंटो जाने वाला था। समाचार में कहा गया है, 'पीआईए की एक एयर होस्टेस ने इस्लामाबाद से टोरंटो तक बिना पासपोर्ट यात्रा की। विमान लैंड होने के बाद लापरवाही का पता चला और कनाडा के अधिकारियों ने उस पर 200 कनाडाई डॉलर (लगभग 42000 पाकिस्तानी रुपये) का जुर्माना लगाया।'

यह भी पढ़ेंः Pakistan: रमजान में पायलटों के लिए अलग नियम, PIA ने जारी किया आदेश; दी सख्त हिदायत

कई कर्मचारी हो चुके हैं लापता

पीआईए के प्रवक्ता ने कर्मचारी की पहचान गोपनीय रखते हुए कहा कि वह कराची हवाई अड्डे पर ही अपना पासपोर्ट भूल गई। प्रवक्ता ने कनाडा में एयर होस्टेस के राजनीतिक शरण मांगने संबंधी खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वह पीके-782 से पाकिस्तान लौट रही है। हाल के सप्ताह के दौरान पीआईए के 10 से ज्यादा कर्मी कनाडा पहुंचने के बाद लापता हो चुके हैं। 

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: 'अपने सहयोगियों को इस्तेमाल कर छोड़ना कांग्रेस का एजेंडा', PM Modi ने NDA को लेकर कह दी बड़ी बात