Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान में बाढ़ का कहर! महाराजा रणजीत सिंह के पिता का स्मारक क्षतिग्रस्त

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 04:32 AM (IST)

    पाकिस्तान में भीषण बाढ़ के कारण पंजाब प्रांत के मुल्तान शहर में फंसे दस हजार से अधिक लोगों को बचाया गया है। गुजरांवाला में महाराजा रणजीत सिंह के पिता सरदार महान सिंह के स्मारक का एक हिस्सा भारी बारिश के चलते ढह गया। ईपीटीबी के अनुसार समाधि के पुनर्स्थापन के लिए सलाहकार नियुक्त किया जाएगा।

    Hero Image
    पाकिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान में भीषण बाढ़ के बीच पंजाब प्रांत के ऐतिहासिक शहर मुल्तान में बाढ़ के पानी में फंसे दस हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। जबकि गुजरांवाला में महाराजा रणजीत सिंह के पिता सरदार महान सिंह के स्मारक का एक हिस्सा भारी बारिश के कारण ढह गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रवासी संपत्ति ट्रस्ट बोर्ड (ईपीटीबी) के प्रवक्ता गुलाम मोहियुद्दीन ने सोमवार को बताया, 'हाल की भारी बारिश के कारण गुज्रांवाला के शेरांवाला बाग में स्थित सरदार महान सिंह की समाधि का एक हिस्सा ढह गया है, जो लाहौर से लगभग 80 किलोमीटर दूर है।' ईपीटीबी पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के पवित्र स्थलों की देखरेख करता है।

    कौन थे सरदार महान सिंह?

    सरदार महान सिंह सिख समुदाय के एक प्रमुख नेता, उपमहाद्वीप और सिख विरासत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति माने जाते हैं। उनकी समाधि का पुनर्स्थापन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अत्यधिक महत्वपूर्ण है। समाधि के पुनर्स्थापन और मरम्मत के लिए एक सलाहकार को नियुक्त किया जाएगा। सरदार महान सिंह महाराजा रणजीत सिंह के पिता थे और सुखेरचाकिया मिस्ल के दूसरे प्रमुख थे।

    पाकिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही

    पंजाब की सूचना मंत्री आजमा बुखारी ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि 23 अगस्त से अब तक प्रांत में बाढ़ के कारण कम से कम 60 लोगों की जान जा चुकी है। बाढ़ ने मुल्तान शहर में प्रवेश कर लिया है। पिछले 24 घंटों में बाढ़ के पानी में फंसे दस हजार से अधिक लोगों को मुल्तान में सुरक्षित निकाला गया है। बाढ़ में कम से कम 4,355 गांव जलमग्न हो चुके हैं, जिससे 42 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 21 लाख लोगों और 15 लाख मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।

    (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- शर्मनाक! पैसों के लिए PoK में नेशनल एनिमल का शिकार कराता है पाकिस्तान; हर जानवर के लिए मांग रहा इतनी रकम