Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pakistan Floods: पाकिस्तान में बाढ़ ने छीन ली करीब 1500 लोगों की जिंदगी, जलप्रलय से 33 मिलियन लोग प्रभावित

    By Devshanker ChovdharyEdited By:
    Updated: Thu, 15 Sep 2022 02:15 PM (IST)

    पाकिस्तान की अभूतपूर्व बाढ़ जिसने देश के बड़े हिस्से को जलमग्न कर दिया है अब तक करीब 1500 लोगों की जान ले ली है। रिकार्ड मानसून बारिश और ग्लेशियरों के पिघलने से आई बाढ़ ने 220 मिलियन की आबादी में 33 मिलियन लोगों को प्रभावित किया है।

    Hero Image
    पाकिस्तान की अभूतपूर्व बाढ़ ने अब तक करीब 1,500 लोगों की जान ले ली है।

    इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान की अभूतपूर्व बाढ़, जिसने देश के बड़े हिस्से को जलमग्न कर दिया है, अब तक करीब 1,500 लोगों की जान ले ली है। पाकिस्तान में लगातार बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामाग्री बांटा जा रहा है। अधिकारियों ने आपदा से प्रभावित लाखों लोगों के लिए राहत प्रयासों को आगे बढ़ाया है। पाकिस्तान में रिकार्ड मानसून बारिश और उत्तरी पहाड़ों में ग्लेशियरों के पिघलने से आई बाढ़ ने 220 मिलियन की आबादी में 33 मिलियन लोगों को प्रभावित किया है। बाढ़ से घरों, परिवहन, फसलों और पशुधन को 30 अरब डालर का नुकसान होने का अनुमान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    530 बच्चे सहित 1486 लोगों की मौत

    राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि मृतकों की संख्या 1,486 है। इनमें करीब 530 बच्चे शामिल हैं। इसके साथ ही हजारों पशुधनों की भी जानें गई है। पिछले कुछ हफ्तों में, अधिकारियों ने बाढ़ के पानी को बिजली स्टेशनों और घरों जैसे प्रमुख संरचनाओं से दूर रखने की कोशिश की। इधर मवेशियों को बचाने के लिए किसानों को एक नए खतरे का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि पशुओं का चारा खत्म होने लगा है।

    बाढ़ प्रभावित लोग खुले में रहने को मजबूर

    सरकार और संयुक्त राष्ट्र ने रिकार्ड तोड़ गर्मी के तापमान के मद्देनजर बढ़ते पानी के लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया है, जिसने हजारों लोगों को अपने घरों से टेंट में या खुले में सड़कों पर रहने के लिए मजबूर किया है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एटोनियो गुटेरस ने हाल ही में पाकिस्ता का दौरा किया था। उन्हों बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और बाढ़ से हुए नुकसान का अनुमान लगाया। गुटेरस ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्ता की मदद करने की अपील की थी।

    बारिश ने तोड़ा कई वर्षों का रिकार्ड

    बता दें कि जुलाई और अगस्त में पाकिस्तान में 391 मिमी बारिश हुई, जो पिछले 30 साल के औसत बारिश से लगभग 190 प्रतिशत अधिक है। सिंध के दक्षिणी प्रांत सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं, यहां आंकड़ा बढ़कर 466% हो गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका से सहायता उड़ानें गुरुवार को देश में पहुंचीं। संयुक्त राष्ट्र पुनर्निर्माण की जरूरतों का आकलन कर रहा है।

    ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में बाढ़ के बाद अब डेंगू का कहर, नौ लोगों की हुई मौत; सिंध-कराची में बड़ी तादाद में केस

    ये भी पढ़ें:  पाकिस्‍तान की मदद के लिए अमेरिका आया आगे, भोजन से लेकर बिस्‍तर तक भिजवाया