विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में ग्रीन लाइन एक्सप्रेस पटरी से उतरी, राहत ट्रेन को घटनास्थल के लिए किया गया रवाना

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Sun, 11 Jun 2023 03:26 PM (GMT+05:30)

पाकिस्तान में ग्रीन लाइन एक्सप्रेस के पटरी से उतरने का मामला सामने आया है। हालांकि किसी के हताहत होने की ...और पढ़ें

पाकिस्तान में ग्रीन लाइन एक्सप्रेस पटरी से उतरी
पाकिस्तान में ग्रीन लाइन एक्सप्रेस पटरी से उतरी

HighLights

  1. पाकिस्तान में ग्रीन लाइन एक्सप्रेस पटरी से उतरी
  2. घोटकी में पटरी से उतरा इंजन
  3. किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं
  4. रोहरी से राहत ट्रेन को घोटकी के लिए किया गया रवाना
  5. दुर्घटना के कारणों का नहीं चल पाया पता

सिंध (पाकिस्तान), एएनआई। पाकिस्तान के घोटकी में रविवार को ग्रीन लाइन एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया। एआरवाई न्यूज ने रविवार को पाकिस्तान रेलवे के अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। एआरवाई न्यूज एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल है।

घोटकी में पटरी से उतरा इंजन

मिली जानकारी के अनुसार, कराची से रावलपिंडी जा रही ग्रीन लाइन एक्सप्रेस का इंजन घोटकी में अचानक पटरी से उतर गया। रेल यातायात के लिए अप ट्रैक को ब्लॉक कर दिया गया था, जबकि बचाव दल को ट्रैक के पुनरुद्धार के लिए बुलाया गया था।

घोटकी मुख्य लाइन पर स्थित है, जो पाकिस्तान के दक्षिणी शहर कराची को मुल्तान, लाहौर, रावलपिंडी और पेशावर सहित देश के अन्य हिस्सों से जोड़ती है। पेशावर जाने वाली खैबर मेल को घोटकी जिले के शहर पानो अकील में रोक दिया गया है।

रोहरी से भेजी गई राहत ट्रेन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, रोहरी से राहत ट्रेन भेज दी गई है। जल्द ही रेलवे ट्रैक को बहाल कर दिया जाएगा। शुरुआत में दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है। अधिकारियों के मुताबिक, इंजन के पटरी से उतरने से कोई हताहत नहीं हुआ है।