विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, पिकअप गाड़ी में सवार थे एक ही परिवार के 25 लोग; आठ लोगों की गई जान

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Fri, 09 Jun 2023 04:14 PM (GMT+05:30)

उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के पहाड़ी इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी पिकअप गाड़ी गहरी खाई में ...और पढ़ें

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में हुआ भीषण सड़क हादसा
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में हुआ भीषण सड़क हादसा

पेशावर, पीटीआई। पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा हो गया है। दरअसल, पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में कई लोगों से सवार गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। जिसमें एक ही परिवार के दो बच्चों सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ बचाव और राहत दल व ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इसके बाद घायलों को निकाला गया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

25 यात्री में से आठ लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक यह भीषण हादसा उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के पहाड़ी इलाके में हुआ था। पिकअप वाहन में एक ही परिवार के 25 यात्री सवार थे। वह सभी अपर दीर से चित्राल की ओर जा रहे थे, लेकिन वह बीच रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए।

उनकी गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी, जिससे आठ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं, अन्य 17 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह लोवारी टॉप के पास कोछन गोल में गुरुवार को अचानक गाड़ी के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था, जिस कारण यह हादसा हुआ। गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी थी।

चार की हालत गंभीर

रेस्क्यू 1122 के अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और उनका इलाज जारी है। पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं।

यह हादसे मुख्य रूप से खराब सड़कों, खराब रखरखाव वाले वाहनों और अव्यवसायिक ड्राइविंग के कारण होती हैं। यात्री वाहनों को अक्सर क्षमता से अधिक भर दिया जाता है और सीटबेल्ट भी नहीं पहने जाती है। इसी कारण से पाकिस्तान में अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।