विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan के पूर्व PM नवाज शरीफ ने मरियम को उत्तराधिकारी बनाने का दिया संकेत, कहा- 'वो इस मिट्टी की बेटी है...'

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Sun, 22 Oct 2023 08:48 AM (IST)

Maryam Nawaz ब्रिटेन में चार साल का आत्म-निर्वासन समाप्त कर पाकिस्तान लौटने के तुरंत बाद शनिवार शाम मीनार-ए-पाकिस्तान में एक ...और पढ़ें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और मरियम नवाज (फोटो- @pmlndigitalpk)
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और मरियम नवाज (फोटो- @pmlndigitalpk)

HighLights

  1. पाकिस्तान वापसी के बाद नवाज शरीफ ने मीनार-ए-पाकिस्तान में रैली को किया संबोधित
  2. मैं इस मिट्टी का बेटा हूं और मरियम इस मिट्टी की बेटी है- नवाज शरीफ
  3. मैंने वफादारी के साथ इस देश की सेवा की है- नवाज शरीफ

पीटीआई, लाहौर। पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) अपनी पार्टी का नेतृत्व करने और जनवरी में संभावित आम चुनाव में रिकॉर्ड चौथी बार सत्ता में आने के प्रयास के तहत ब्रिटेन में चार साल के आत्म-निर्वासन के बाद शनिवार को विशेष विमान से दुबई से स्वदेश लौट आए हैं।

ब्रिटेन में चार साल का आत्म-निर्वासन समाप्त कर पाकिस्तान लौटने के तुरंत बाद शनिवार शाम मीनार-ए-पाकिस्तान में एक विशाल रैली को संबोधित कर रहे थे। जिसमें उन्होंने कहा, "मैं इस मिट्टी का बेटा हूं और मरियम इस मिट्टी की बेटी है।"

उत्साहित भीड़ से भावनात्मक अपील करते हुए पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो ने कहा, "जब भी मुझे पाकिस्तान के सामने आने वाले मुद्दों को हल करने का मौका दिया गया, मैंने वफादारी के साथ देश की सेवा की है। मैं किसी भी बलिदान से कभी नहीं हिचकिचाया।"

अपने लोगों की आंखों में वफादारी देखकर गर्व हुआ

उन्होंने आगे बताया कि कैसे उन्हें (अपने भाई और पूर्व विदेश मंत्री) शहबाज, मरियम और अन्य पीएमएल-एन नेताओं के खिलाफ "झूठे मामलों" पर खेद है और फिर दावा किया कि "राष्ट्र के साथ उनका रिश्ता वैसा ही है, जैसा उनके देश छोड़ने के समय था।" उन्होंने कहा, " अपने लोगों की आंखों में वफादारी देखकर गर्व हुआ।"

इस मौके पर मरियम नवाज ने कहा, "मैंने सोचा था कि मीनार-ए-पाकिस्तान एक बहुत बड़ा आयोजन स्थल है। लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह पीएमएल-एन समर्थकों के लिए छोटा हो जाएगा।"

नवाज शरीफ ने की बेटी मरियम की तारीफ 

नवाज शरीफ ने अपनी बेटी मरियम के बारे में बात करते हुए कहा, "वे अधिकारी उसे गिरफ्तार करने आए थे। इस बहादुर लड़की ने जानलेवा धमकी का सामना किया।" उन्होंने मरियम को एक तरह से अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित करते हुए कहा, "मैं इस मिट्टी का बेटा हूं और मेरी बेटी, मरियम इस मिट्टी की बेटी है।"

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान पहुंचते ही नवाज शरीफ ने फोड़ा 'बम', बोले- परमाणु परीक्षण रोकने के लिए क्लिंटन ने की थी 5 अरब डॉलर की पेशकश

यह भी पढ़ें- 'घाव भरने में लगेगा समय, बदला लेने की नहीं कोई इच्छा'; नवाज शरीफ ने पाकिस्तान वापसी के बाद रैली को किया संबोधित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।