विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Who is Saveera Parkash: पाकिस्तान के आम चुनाव में बनी पहली हिंदू महिला उम्मीदवार, जानिए कौन हैं डॉ. सवीरा प्रकाश

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Tue, 26 Dec 2023 10:09 AM (IST)

पाकितान का आम चुनाव को लेकर काफी दिनों से उत्सुकता थी कि यह चुनाव कब होगी लेकिन तारीखों के ऐलान ...और पढ़ें

Who is Saveera Parkash:जानिए कौन हैं डॉ. सवीरा प्रकाश (जागरण ग्राफिक्स)
Who is Saveera Parkash:जानिए कौन हैं डॉ. सवीरा प्रकाश (जागरण ग्राफिक्स)

आईएएनएस, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आम चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। चुनाव के तारीखों का ऐलान हो चुका है। पाकितान का आम चुनाव को लेकर काफी दिनों से उत्सुकता थी कि यह चुनाव कब होगी लेकिन तारीखों के ऐलान के बाद इस पर विराम लग चुका है। अब पाकिस्तानी आम चुनाव एक नई वजह से सुर्खियों में है। इन सुर्खियों के बनने के पीछे का कारण पाकिस्तानी सियासत में एक हिंदू महिला की एंट्री है।

जी हां, आपने सही सुना पाकिस्तान जैसे देश में जहां अल्पसंख्यक समुदाय की हालत से हमसब वाकिफ हैं वहां किसी हिंदू और वह भी महिला का पाकिस्तान की राजनीति में आना कोई छोटी बात नहीं है। इस हिंदू महिला कार्ड को खेलने वाली पार्टी कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान की सबसे बड़ी पार्टी में से एक पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) है। पाकिस्तान में 16वीं नेशनल असेंबली के सदस्यों के चुनाव के लिए अगले साल 8 फरवरी को आम चुनाव होने हैं।

कौन हैं डॉ. सवीरा प्रकाश

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, पाकिस्तानी-हिंदू डॉ. सवीरा प्रकाश आगामी आम चुनाव में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बुनेर जिले से खड़े होने वाली अल्पसंख्यक समुदाय की पहली महिला उम्मीदवार बनने जा रही हैं। सवीरा प्रकाश ने 2022 में एबटाबाद इंटरनेशनल मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। उनके पिता ओम प्रकाश, हाल ही में सेवानिवृत्त डॉक्टर हुए जो पिछले 35 वर्षों से पार्टी के सक्रिय सदस्य थे।

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, सवीरा प्रकाश ने 23 दिसंबर को PK-25 की सामान्य सीट के लिए अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया है। वह वर्तमान में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की महिला विंग की महासचिव के रूप में कार्यरत हैं। पार्टी डॉ. सवीरा प्रकाश पर अपना दाव लगाने को तैयार है।

'मानवता की सेवा करना मेरे खून में है'

पाकिस्तानी-हिंदू डॉ. सवीरा प्रकाश डॉन को बताया कि उनकी मेडिकल पृष्ठभूमि के कारण "मानवता की सेवा करना मेरे खून में है"। उन्होंने कहा कि एक निर्वाचित विधायक बनने का उनका सपना एक डॉक्टर के रूप में सरकारी अस्पतालों में खराब प्रबंधन और असहायता का अनुभव करने के कारण पैदा हुआ था।

पांच फीसदी सामान्य सीटों पर महिला उम्मीदवारों का होना अनिवार्य 

गौरतलब है कि पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने हाल ही में राजनीतिक पार्टियों से कहा था कि पांच फीसदी सामान्य सीटों पर महिला उम्मीदवारों को खड़ा करना होगा। 28,626 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन का पर्चा पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव के लिए 28,626 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा भरा है। निवार्चन आयोग के अनुसार, नेशनल असेंबली और चार प्रांतीय असेंबली की 1,085 सीटों के लिए चुनाव होंगे। नेशनल असेंबली की 266 सीटों के लिए 7,713 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया जिसमें 471 महिलाएं भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- Pakistan: पाकिस्तान के आम चुनाव के लिए पहली बार हिंदू महिला उम्मीदवार ने ठोंकी दावेदारी, सवेरा प्रकाश ने किया नामांकन