विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan: पाकिस्तान के आम चुनाव के लिए पहली बार हिंदू महिला उम्मीदवार ने ठोंकी दावेदारी, सवेरा प्रकाश ने किया नामांकन

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Published: Tue, 26 Dec 2023 03:42 AM (IST)

पाकिस्तान में पहली बार एक हिंदू महिला ने आगामी चुनावों में एक सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। ...और पढ़ें

पाकिस्तान के आम चुनाव के लिए पहली बार हिंदू महिला उम्मीदवार ने ठोंकी दावेदारी, सवेरा प्रकाश ने किया नामांकन
पाकिस्तान के आम चुनाव के लिए पहली बार हिंदू महिला उम्मीदवार ने ठोंकी दावेदारी, सवेरा प्रकाश ने किया नामांकन

HighLights

  1. हिंदू महिला ने किया नामांकन।
  2. सवेरा प्रकाश ने बुनेर जिले की सामान्य सीट से किया नामांकन।

एएनआई, खैबर पख्तूनख्वा। पाकिस्तान में पहली बार एक हिंदू महिला ने आगामी चुनावों में एक सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, हिंदू महिला ने खैबर पख्तूनख्वा के बुनेर जिले में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। पाकिस्तान में 16वीं नेशनल असेंबली के लिए 8 फरवरी 2024 को आम चुनाव होने हैं।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से जुड़ी हैं सवेरा प्रकाश

दरअसल, सवेरा प्रकाश ने बुनेर जिले की सामान्य सीट के लिए आधिकारिक तौर पर अपना नामांकन पत्र जमा कराया है। हिंदू समुदाय से आने वाली प्रकाश के पिता ओम प्रकाश पिछले 35 सालों से पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से जुड़े हुए हैं। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए वह भी चुनाव में हिस्सा ले रही हैं।

सामान्य सीट से नामांकन किया दाखिल

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, एक स्थानीय नेता सलीम खान ने कहा कि सवेरा प्रकाश ने बुनेर की सामान्य सीट से आगामी चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा कराया है। वह इस सीट से नामांकन दाखिल करने वाली पहली महिला हिंदू हैं।

बता दें कि सवेरा प्रकाश ने एबटाबाद इंटरनेशनल मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की है। वह बुनेर में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की महिला विंग की महासचिव हैं।

यह भी पढ़ें- Pakistan: पाकिस्तान की राजनीति में उतरा 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा, इमरान खान के खिलाफ लड़ेगा 2024 का चुनाव

मेरे खून में है मानवता की सेवा करना- सवेरा प्रकाश

उन्होंने कहा कि वह वंचितों के लिए काम करेंगी और मानवता की सेवा करना उनके खून में है। उन्होंने 23 दिसंबर को अपना नामांकन पत्र जमा किया और उम्मीद जताई है कि पीपीपी का वरिष्ठ नेतृत्व उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करेगा।

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) के हालिया संशोधनों में सामान्य सीटों पर पांच प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को शामिल करना अनिवार्य है। (एएनआई)

यह भी पढ़ें- Pakistan: पाकिस्तान में पुलिस ने 290 बलूच प्रदर्शनकारियों को किया रिहा, सरकार को मिला था तीन दिन का अल्टीमेटम, जानें