विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हमारे पास सिर्फ 30 सेकंड थे...', ब्रह्मोस से पाकिस्तान में क्यों मची थी खलबली; PM शहबाज के सलाहकार का खुलासा

Published: Thu, 03 Jul 2025 07:45 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jul 2025 08:04 PM (IST)

सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान पर ब्रह्मोस मिसाइलें दागीं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ...और पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने दागे थे ब्रह्मोस मिसाइलें: राणा सनाउल्लाह।(फाइल फोटो)
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने दागे थे ब्रह्मोस मिसाइलें: राणा सनाउल्लाह।(फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सैन्य कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने पाकिस्तान पर 'ब्रह्मोस' मिसाइलें दागीं थी। भारत ने पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस के तबाह कर दिया था। आखिरकार पाकिस्तान ने भी इस बात को स्वीकार किया भारत के ब्रह्मोस मिसाइलों (BrahMos Missile Attack) ने उसके एयरबेस पर हमला किया था।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने खुलासा किया कि जब भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल दागी थी तो पाकिस्तान के भीतर माहौल कैसा था।  राणा सनाउल्लाह ने दावा किया कि जब यह मिसाइल एयरबेस पर गिरी, तो पाकिस्तान सरकार के पास सिर्फ 30-45 सेकंड का समय यह तय करने के लिए था कि यह परमाणु हमले का संकेत है या नहीं।

राणा सनाउल्लाह ने पाकिस्तान के पत्रकार हामिद मीर से बातचीत के दौरान कहा कि भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल से हमला किया और मिसाइल नूर खान एयरबेस पर आकर गिरी। उस समय पाकिस्तान की लीडरशिप के पास महज 30-40 सेकंड थे, इसका पता करने में कि ये जो ब्रह्मोस मिसाइल आ रही है, इसके साथ कोई परमाणु बम तो नहीं है।

'परमाणु युद्ध छिड़ सकता था'

सनाउल्लाह ने आगे कहा कि मैं यह नहीं कह रहा हूं कि उन्होंने परमाणु हथियार का इस्तेमाल न करके अच्छा किया, लेकिन इस हमले को पाकिस्तान के लोग एक परमाणु हमला भी समझ सकते थे, जिससे वैश्विक परमाणु युद्ध छिड़ सकता था।"

भारत ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकाने किए तबाह

भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान कई पाकिस्तानी हवाई ठिकानों पर हमला किया, जिससे रनवे, हैंगर और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला कि सरगोधा, नूर खान (चकलाला), भोलारी, जैकबाबाद, सुक्कुर और रहीम यार खान में भारी नुकसान हुआ है।

बता दें कि नूर खान रावलपिंडी के चकलाला में पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) का एक प्रमुख एयरबेस है।

यह पहली बार नहीं था, जब भारत ने नूर खान पर हमला किया था। 1971 के युद्ध के दौरान, भारतीय वायु सेना (IAF) के 20 स्क्वाड्रन ने अपने हॉकर हंटर्स के साथ एयर बेस को निशाना बनाया था।

यह भी पढ़ें: UNSC की अध्यक्षता मिलने पर अपने ही घर में पाकिस्तान की थू-थू, JSMM के नेता बोले- ये आतंकवाद को वैधता देने वाला कदम