विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UNSC की अध्यक्षता मिलने पर अपने ही घर में पाकिस्तान की थू-थू, JSMM के नेता बोले- ये आतंकवाद को वैधता देने वाला कदम

Published: Thu, 03 Jul 2025 07:31 PM (IST)

जिए सिंध मुत्ताहिदा महाज के अध्यक्ष शफी बर्फात ने पाकिस्तान को सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता देने के संयुक्त राष्ट्र के ...और पढ़ें

जेएसएमएम पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक राजनीतिक दल है (फोटो: रॉयटर्स)
जेएसएमएम पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक राजनीतिक दल है (फोटो: रॉयटर्स)

HighLights

  1. पाकिस्तान को सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता मिली
  2. मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का लगता है आरोप
  3. वैश्विक समुदाय से पुनर्विचार करने का आग्रह

एएनआई, बर्लिन। जिए सिंध मुत्ताहिदा महाज (जेएसएमएम) के अध्यक्ष शफी बर्फात ने संयुक्त राष्ट्र के उस निर्णय की निंदा की है, जिसमें पाकिस्तान को सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता दी गई है। उन्होंने इसे वैश्विक न्याय की हत्या करार दिया है।

बर्फात ने कहा कि पाकिस्तान को उसके अपराधों, आतंकवाद के समर्थन और मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघनों के लिए अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के समक्ष लाने के बजाय यूएन ने इसे एक प्रतिष्ठित वैश्विक मंच से नवाजा है। उन्होंने वैश्विक समुदाय से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।

फासीवाद को सशक्त बनाने का आरोप

उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे शासन को नेतृत्व देना फासीवाद को सशक्त बनाना और आतंकवाद को वैधता प्रदान करना है। जेएसएमएम पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक राजनीतिक दल है, जो ¨सध को पाकिस्तान से अलग करने की वकालत करता है। बर्फात ने कहा कि पाकिस्तान एक विफल देश है, जिसे एक पंजाबी-प्रभुत्व वाली सेना द्वारा बनाए रखा गया है। वह धर्म और आतंकवाद को देश नीति के रूप में उपयोग करती है।

उन्होंने पाकिस्तान पर डेथ स्क्वायड का संचालन, गायब करने की कार्रवाई और राजनीतिक असहमति को दबाने के लिए लोगों का दमन करने का आरोप लगाया। इसकी सेना और खुफिया एजेंसियां वैश्विक स्तर पर नामित आतंकवादियों जैसे हाफिज सईद और मसूद अजहर को शरण देती है। हाल ही में भारत में हुआ पहलगाम नरसंहार इसका स्पष्ट उदाहरण है।

पीटीआई के अनुसार, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मुहर्रम के दौरान सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए इंटरनेट मीडिया पर 'घृणास्पद भाषण' पोस्ट करने के आरोप में 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गुरुवार को निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें: भारत-पाक तनाव से पहले पाकिस्तान गए संभल के लोगों की खुफिया जांच शुरू, पूछताछ के साथ दस्तावेजों की हो रही पड़ताल