विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के टांडा बांध में बच्चों से भरी नाव पलटी, हादसे में 10 की मौत

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Sun, 29 Jan 2023 04:18 PM (IST)

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहट जिले में टांडा बांध पर नाव पलट गई है। हादसे में 10 बच्चों की मौत हो गई है। हालांकि 6 बच्चे घायल भी हो गए हैं। मरने वाले बच्चों की उम्र 7 से 12 साल के बीच है। ( सांकेतिक तस्वीर)

: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के टांडा बांध में बच्चों से भरी नाव पलटी
: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के टांडा बांध में बच्चों से भरी नाव पलटी

पेशावर, रॉयटर्स। पाकिस्तान में एक ही दिन में दो बड़ी दुर्घटनाएं हो गई हैं। पहली दुर्घटना पाक के सुदूर बलूचिस्तान प्रांत में हुई है। तो वहीं दूसरी दुर्घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुई है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहट जिले में टांडा बांध पर बने जलाशय में बड़ी दुर्घटना हो गई है।

10 बच्चों की मौत 6 घायल

धार्मिक स्कूल के छात्रों को ले जा रही एक नाव बांध में पलट गई। जिसमें सवार बच्चे डूब गए हैं। हादसे में 10 बच्चों की मौत हो गई है। हालांकि 6 बच्चे घायल भी हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कोहाट के डिप्टी कमीश्नर फुरकान खान के अनुसार उत्तरी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में जिला यह दुर्घटना हुई है।

मरने वाले बच्चों की उम्र 7 से 12 साल के बीच है

नाव दुर्घटना का शिकार हुए बच्चे पास के एक धार्मिक संस्थान के छात्र थे। अधिकारियों ने बताया कि कई अधिक छात्र अभी लापता हैं। लेकिन कितने छात्र गायब हैं इसकी जानकारी अधिकारियों ने साझा नहीं की है। कोहट जिले के अधिकारियों ने नाव दुर्घटना में मरने वाले छात्रों की लिस्ट रॉयटर्स के साथ शेयर की है। जिसके मुताबिक मरने वाले बच्चों की उम्र सात साल से बारह साल के बीच है।

रेसक्यू ऑपरेशन में जुटा बचाव दल

कोहाट के डिप्टी कमीश्नर फुरकान खान ने कहा कि इस बांध पर यह पहली दुर्घटना नहीं है। बल्कि इससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है।

जिसके बाद से ही इस बांध पर आने के लिए और यात्राएं करने के लिए बंद कर दिया गया था। स्थानीय प्रसारकों द्वारा और सोशल मीडिया पर वीडियो फुटेज शेयर की गई है। जिसमें बचाव दल को पानी में रेसक्यू ऑपरेशन कर रहा है।

यह भी पढ़े- Australia: रेडियोएक्टिव कैप्सूल के गायब होने से हड़कंप, मचा सकता है पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में भारी तबाही

बस पलटने से हुई 41 की मौत

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में यह दुर्घटना उसी दिन हुई जब पाकिस्कतान के दक्षिणी क्षेत्र में एक बस दुर्घटना पहले ही हो चुकी है। पाकिस्तान के सुदूर बलूचिस्तान प्रांत में तेज रफ्तार यात्री बस के पुल के खंभे से टकराकर खड्डे में गिर जाने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई है। लासबेला के सहायक आयुक्त हमजा अंजुम ने कहा कि 48 यात्रियों को लेकर वाहन क्वेटा से कराची की ओर जा रहा था।

यह भी पढ़े- Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी; 41 की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।